फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RSOS Class 10th Result 2019 declared, check at rsosapp.rajasthan.gov.in

RSOS 2019: कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित, त्रिभुवन शर्मा बने टॉपर

Tue, 25 Jun 2019 03:30 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 25 Jun 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
RSOS Class 10th Result 2019 declared, check at rsosapp.rajasthan.gov.in

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा की जा चुकी है। नतीजे RSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये गये हैं। त्रिभुवन शर्मा ने इस परीक्षा में पहली रैंक हासिल की है। 85.60 फीसदी अंक के साथ उन्होंने टॉप किया है। वहीं, छात्राओं में मुस्कान प्रदीप अग्रवाल को 85 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान मिला है। कुल पास प्रतिशत 44.58 रहा है। छात्राओं का पास प्रतिशत 49.98 और छात्रों का पास प्रतिशत 40.13 रहा है।

विज्ञापन


जो छात्र - छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि परीक्षार्थी लंबे समय से इस परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बोर्ड की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन



RSOS Class 10th Result 2019: ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम 

RSOS Class 10th Result 2019 declared, check at rsosapp.rajasthan.gov.in
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा - फोटो : source
चरण 1 - राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 - होमपेज पर कक्षा 10वीं के परिणाम के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
चरण 4 - आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।
चरण 5 - इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

बता दें कि RSOS 12वीं बोर्ड परीक्षा 2019 के परिणाम जारी कर चुका है। इस बार इस परीक्षा में 34.82 फीसदी छात्र - छात्राएं सफल हुए थे। पास होने वालों की संख्या पिछले साल की तुलना में 1.17 फीसदी ज्यादा रही। पुरुष वर्ग में पराक्रम सिंह शेखावत टॉपर रहे। उन्हें 87.2 फीसदी अंक मिले थे। जबकि, महिला वर्ग में वीनस बिश्नोई ने टॉप किया। उन्हें 81.8% अंक मिले। कुल 39.63 फीसदी छात्राओं और 30.18 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की।

रिजल्ट देखने के लिए RSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed