{"_id":"6ae0698423ddb59591026f07","slug":"rms-cet-2026-application-correction-window-open-till-october-28-check-details-here-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा: आवेदन में सुधार का मौका, अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा: आवेदन में सुधार का मौका, अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, जानें पूरी प्रक्रिया
Wed, 28 Oct 2026 06:31 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:31 AM IST
सार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका दिया है। इसके लिए आज यानी 27 अक्तूबर को सूचना जारी की गई। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने फॉर्म में भरी गई जानकारी जांच सकते हैं। अगर किसी जानकारी में गलती है और उसे बदलने की अनुमति है, तो उम्मीदवार उसे ठीक कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर 2026 है। उम्मीदवार रात 11:50 बजे तक बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
RMS CET 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में दाखिले की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया है। उम्मीदवार आज यानी 27 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2026 की रात 11:50 बजे तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, सभी जानकारियों में सुधार की अनुमति नहीं है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि वे किन जानकारियों को बदल सकते हैं और किनमें बदलाव नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rms पर जाएं। वहां अपने आवेदन से जुड़ी जानकारी को ध्यान से जांचें। अगर किसी जानकारी में गलती है, तो देखें कि संबंधित बदलाव की अनुमति दी गई है या नहीं। इसके बाद उपलब्ध विकल्प के अनुसार सुधार करें। एजेंसी ने साफ किया है कि तय समय सीमा के बाद आवेदन में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते अपना फॉर्म जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन जानकारियों में नहीं कर पाएंगे बदलाव?
एनटीए के नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर, ईमेल पते, स्थायी और वर्तमान पते, आपातकालीन संपर्क की जानकारी और फोटो में बदलाव नहीं कर सकेंगे। वहीं, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम और माता का नाम में से किसी एक जानकारी को बदलने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, कक्षा पांचवीं और आठवीं के समकक्ष विवरण में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवारों को फॉर्म में बदलाव करने से पहले इन नियमों को ध्यान से पढ़ना चाहिए, ताकि गलत जानकारी सुधारने के प्रयास में कोई दूसरी परेशानी न हो।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X