फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RIL AGM 2021: Nita ambani said Jio Institute to begin session this year in Navi Mumbai

जियो इंस्टीट्यूट: नीता अंबानी का बड़ा एलान, स्थापना से पहले इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा, जानें क्यों

Thu, 24 Jun 2021 03:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 24 Jun 2021 03:18 PM IST
सार

जियो इंस्टीट्यूट इस वर्ष नवी मुंबई में अकादमिक सत्र की शुरुआत करेगा। - नीता अंबानी

विज्ञापन
RIL AGM 2021: Nita ambani said Jio Institute to begin session this year in Navi Mumbai
नीता अंबानी

विस्तार

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने 24 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की 44वीं वार्षिक बैठक (एजीएम) में कहा कि जियो इंस्टीट्यूट इस वर्ष नवी मुंबई में अकादमिक सत्र की शुरुआत करेगा।

विज्ञापन

2018 में मिला था इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा
बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन के तहत स्थापित जियो संस्थान को 2018 में 'ग्रीनफील्ड' श्रेणी के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (IoE) का दर्जा दिया गया था। यह दर्जा उन नए या प्रस्तावित संस्थानों के लिए था जो अभी अस्तित्व में नहीं आए हैं।

विज्ञापन

2016 के बजट में हुआ था इस बात का जिक्र
गौरतलब है कि दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने 2016 के बजट भाषण में यहा घोषणा की थी कि सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों को विश्वस्तरीय शिक्षण और अनुसंधान संस्थान बनने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। विश्व स्तरीय शिक्षण और अनुसंधान संस्थानों के रूप में उभरने के लिए दस सार्वजनिक और दस निजी संस्थानों को एक आर्किटेक्चर प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आधार पर किया गया चयन
इस योजना के तहत 20 संस्थानों (सार्वजनिक क्षेत्र से 10 और निजी क्षेत्र से 10) को विश्व स्तरीय शिक्षण और अनुसंधान संस्थानों के रूप में 'प्रतिष्ठित संस्थान' को स्थापित करने की योजना को मंजूरी दी गई थी। संस्थानों को आईओई के रूप में चुनने के लिए, एक एमपावर्ड एक्सपर्ट कमेटी (ईईई) की स्थापना की गई। ईईसी ने भूमि की उपलब्धता, कोर क्वालिफाइड टीम, संस्थान के लिए फंडिंग आदि के आधार पर 11 संस्थानों का चयन किया। इन 11 संस्थानों में एक संस्थान जियो भी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed