फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Research Internship draft guidelines prepared by UGC, envisages 2 types of internship

NEP 2020: चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के लिए यूजीसी ने तैयार की नई रिसर्च इंटर्नशिप पॉलिसी, दो बार करनी होगी इंटर्नशिप

Tue, 10 May 2022 11:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 10 May 2022 11:55 PM IST
सार

UGC Research Internship draft guidelines: आयोग ने तय किया है कि अनुसंधान इंटर्नशिप दो प्रकार की होगी। पहली इंटर्नशिप छात्र की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए और दूसरी इंटर्नशिप छात्र की व्यक्तिगत शोध योग्यता विकसित करने के लिए होगी। 

विज्ञापन
Research Internship draft guidelines prepared by UGC, envisages 2 types of internship
UGC Research Internship Draft Guidelines - फोटो : पीटीआई

विस्तार

UGC Research Internship Draft Guidelines: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने नई शिक्षा नीति की तर्ज पर उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों में शिक्षकों और शोधकर्ताओं के साथ 'रिसर्च इंटर्नशिप' के लिए मसौदा दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। आयोग ने तय किया है कि अनुसंधान इंटर्नशिप दो प्रकार की होगी। पहली इंटर्नशिप छात्र की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए और दूसरी इंटर्नशिप छात्र की व्यक्तिगत शोध योग्यता विकसित करने के लिए होगी।   

विज्ञापन

दूसरे और चौथे वर्ष में इंटर्नशिप अनिवार्य 

यूजीसी के नए नियमों के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2022-23 से जो चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के सत्र शुरू होने जा रहे में उनमें दूसरे और चौथे साल में छात्रों को अनिवार्य रिसर्च इंटर्नशिप करनी होगी। नियमों के अनुसार, चार वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम का पहला साल पूरा होने पर कम से कम 10 क्रेडिट होने जरूरी हैं। इस प्रकार चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के पूरा होने तक 40 क्रेडिट अंक होने चाहिए। जबकि चौथे वर्ष में रिसर्च क्षेत्र पर 10 क्रेडिट होने जरूरी होंगे। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द साझा होगा रिसर्च पॉलिसी का ड्रॉफ्ट

यूजीसी की उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति ने रिसर्च पॉलिसी को तैयार किया है। जल्द ही यूजीसी इस ड्रॉफ्ट रिसर्च पॉलिसी को राज्यों और विश्वविद्यालयों समेत रिसर्च संस्थानों को साझा करेगी। जहां अभी तक आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत एआईसीटीई के इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रोफेशनल प्रोग्राम के छात्र इंडस्ट्री में जाकर अपनी इंटर्नशिप करते थे, लेकिन रिसर्च एरिया के छात्रों के लिए कोई इंटर्नशिप पॉलिसी नहीं थी। 

विज्ञापन

इंटर्नशिप सभी रिसर्च क्षेत्र के छात्रों के लिए अनिवार्य

अब चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में रिसर्च एरिया के छात्र इंडस्ट्री के अलावा रिसर्च इंस्टीट्यूट, रिसर्च लैब, रिसर्च एंड डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट, किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज के रिसर्च प्रोफेसर के अधीनस्थ अपनी इंटर्नशिप कर सकेंगे। यह इंटर्नशिप सभी रिसर्च क्षेत्र के छात्रों के लिए अनिवार्य होगी। इसमें एक हफ्ते में कम से कम 45 घंटे की रिसर्च को देने जरूरी होंगे। इस प्रकार कुल 10 हफ्तों में यह 450 घंटे होंगे। इसी के आधार पर सर्टिफिकेट और डिप्लोमा भी मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed