REET Answer Key: कब जारी होगी रीट 2022 की उत्तर कुंजी, कैसे चेक कर सकेंगे?
REET Answer Key: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से रीट, 2022 परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई थी।
विस्तार
REET Answer Key: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक करा लिया गया है। अब सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की उत्तर कुंजी का इंतजार हैं। बता दें कि बोर्ड की ओर से रीट परीक्षा की आंसर की को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस साल रीट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी को राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए हम आपको बताते हैं इसकी प्रक्रिया...
REET Answer Key: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से रीट, 2022 परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 से 12.30 और दोपहर 03 से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की गई थी। इसके बाद 26 जुलाई को बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा के बुकलेट को भी जारी कर दिया था। बता दें कि करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने इस बार रीट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। रीट में इस साल सीटों की संख्या 62 हजार निर्धारित की गई है।
REET Answer Key: कब जारी होगी उत्तर कुंजी?
अब तक आरबीएसई की ओर से रीट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने को लेकर कोई भी तारीख नहीं घोषित की गई है। हालांकि, उत्तर कुंजी को अब कभी भी जारी किया जा सकता है। उत्तर कुंजी को दोनों ही पेपर के लिए एक साथ जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे REET 2022 की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
कमेंट
कमेंट X