फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   REET Admit Card 2022 Out at reetbser2022.in BSER Rajasthan REET Hall Ticket Download RBSE Sarkari Result

REET 2022: 15 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, रीट एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 20 Jul 2022 08:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 20 Jul 2022 08:42 PM IST
सार

Download REET Admit Card 2022 :  राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों का रीट 2022 के प्रवेश-पत्र के लिए लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
REET Admit Card 2022 Out at reetbser2022.in BSER Rajasthan REET Hall Ticket Download RBSE Sarkari Result
REET 2022 Admit Card - फोटो : RBSE

विस्तार

RBSE REET Admit Card 2022 Out : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों का रीट 2022 (REET) के प्रवेश-पत्र के लिए लंबा इंतजार खत्म हो गया है। इन लाखों उम्मीदवारों की प्रतीक्षा उस समय पूरी हो गई, जब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए।

विज्ञापन

आरबीएसई की ओर से रीट 2022 के एग्जाम हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी किए गए हैं। 
 

REET Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र

जिन उम्मीदवारों ने रीट परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश-पत्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RBSE REET 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं। 
  2. होम पेज पर उपलब्ध REET 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन

REET 2022: 23 और 24 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा

रीट 2022 कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सहायक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन रीट एडमिट कार्ड 2022 की हार्ड कॉपी ले जानी चाहिए। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 03 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

REET 2022: 15 लाख से अधिक छात्रों ने किया है आवेदन

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) के अनुसार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के लिए कुल 15,66,992 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किए हैं। बता दें कि इनमें से 13,65, 831 उम्मीदवार राजस्थान के हैं। इनमें से 86 फीसदी उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद के परीक्षा केंद्र अलॉट हुए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed