फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Supplementary Result 2026 Declared for Class 10 and 12 at rajresults.nic.in

RBSE: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम, 10वीं-12वीं के छात्र ऐसे करें चेक

Sat, 30 May 2026 11:43 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 30 May 2026 11:43 AM IST
सार

RBSE Supplementary Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी कर दिए हैं। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
RBSE Supplementary Result 2026 Declared for Class 10 and 12 at rajresults.nic.in
राजस्थान बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RBSE Supplementary Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER), अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड हर वर्ष सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है, ताकि नियमित बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में असफल रहे छात्रों को दोबारा मौका मिल सके। इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने शैक्षणिक वर्ष को बचा सकते हैं और अगली कक्षा या उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन

मई में आयोजित हुई थीं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 14 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 मई से शुरू हुई थीं।

इसी तरह कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं भी 14 मई से 16 मई के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जिसे अब बोर्ड ने जारी कर दिया है।

आगे की पढ़ाई का रास्ता खुला

  • जो छात्र कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में सफल हो गए हैं, वे अब कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने के पात्र होंगे।
  • कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा पास करने वाले छात्र अब स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे और विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे।
  • राजस्थान बोर्ड इससे पहले मार्च और अप्रैल में नियमित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर चुका है।


बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन मार्कशीट की एक कॉपी तत्काल उपयोग के लिए सुरक्षित रखें। हालांकि, मूल अंकतालिका और पासिंग सर्टिफिकेट बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

अगर रिजल्ट में गलती है तो क्या करें?

यदि किसी प्रकार की गलती या विसंगति दिखाई देती है, तो छात्र तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करें। मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, पास या फेल की स्थिति और ग्रेड जैसी जानकारियां दर्ज होंगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्रों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा।

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे RBSE 10th Supplementary Result 2026 या RBSE 12th Supplementary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी कक्षा का चयन करें और मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
  • मार्कशीट में इन जानकारियों की करें जांच
  • बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन जारी प्रोविजनल मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed