RBSE 12th Arts Results 2019: नतीजे जारी होने की तिथि आई सामने, पढ़ें ये जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RBSE 12th Arts Results 2019: राजस्थान बोर्ड जल्द ही 12वीं आर्ट्स परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा 12वीं आर्ट्स के परीक्षा परिणाम 24 मई, 2019 तक जारी करने की संभावना है। वहीं, 10वीं कक्षा के परिणाम मई माह के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी अपने अंकपत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
आपको बता दें कि RBSE ने 12वीं साइंस और कॉमर्स के परीक्षा परिणाम 15 मई, 2019 को जारी कर दिए हैं। विज्ञान वर्ग में कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी और कॉमर्स में 91.46 फीसदी रहा। पुनीत माहेश्वरी ने विज्ञान वर्ग में टॉप किया। अब आर्ट्स के नतीजे घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपने परिणाम नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE 12th Arts Results 2019: ऑनलाइन ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: RBSE बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा परिणाम 2019 विकल्प पर जाएं।
चरण 3: एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4: आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 5: RSBE बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X