फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Tomorrow at 4.30PM; Check Official Date and Time here

RBSE 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मई को होगा जारी, शिक्षा मंत्री इतने बजे करेंगे घोषणा

Tue, 27 May 2025 05:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 27 May 2025 05:21 PM IST
सार

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी करने की तारीख और समय का एलान कर दिया है। हाईस्कूल परीक्षा का परीक्षाफल राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी करेंगे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
 

विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Tomorrow at 4.30PM; Check Official Date and Time here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Date and Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार, 28 मई को शाम 4:30 बजे जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित DOIT कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर बोर्ड कार्यालय से जुड़कर परिणाम जारी करेंगे। बिना किसी असुविधा के परिणाम देखने के लिए छात्र पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

तकरीबन 11 लाख छात्रों को है नतीजों का इंतजार

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 96 हजार 85 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 324 छात्र पंजीकृत थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से प्रारंभ होकर 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

इस परिणाम की घोषणा के साथ ही करीब 11 लाख छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि बोर्ड पहले ही 12वीं कक्षा (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के परिणाम 22 मई को घोषित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट के बाद आगे क्या करें? 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अगले शैक्षणिक सत्र की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। वे अपने रूचि और अंकों के आधार पर साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स जैसी स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं। जो छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट होंगे, वे रीवैल्यूएशन या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RBSE 10th Result 2025 Download: ऐसे चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब परिणाम सेक्शन पर जाएं या अपने ब्राउजर में सीधा यह लिखकर सर्च करें - amarujala.com/results
  • अब राजस्थान बोर्ड चुनें।
  • कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी (रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें।
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed