RBSE 10th Result 2025: लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म! राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट होगा जारी, ऐसे करें चेक
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। अब बोर्ड 10वीं के नतीजों की घोषणा करने वाला है। अपने रिजल्ट का इंतजार करने रहे छात्रों का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि बिना किसी असुविधा के रिजल्ट देखने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल लाखों छात्र-छात्राएं अब अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी हो चुका है और अब 10वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्सुकता चरम पर है। छात्रों का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
गौरतलब है कि पिछले साल 2024 में भी 10वीं का रिजल्ट 29 मई को ही जारी किया गया था। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 10,96,085 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच राज्यभर में किया गया था। अब रिजल्ट की घोषणा के साथ ही छात्रों की मेहनत का फल सामने आने वाला है।
अमर उजाला पर मिलेगा रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। उसमें नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, पास स्टेटस, ग्रेड आदि विवरण सही ढंग से दर्ज हैं या नहीं, इसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
यह था पिछले साल का रिजल्ट
2024 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था। उस साल 10.60 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10.39 लाख छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इनमें से 9.67 लाख छात्रों ने परीक्षा पास की थी। पिछले साल भी छात्राओं ने बाजी मारी थी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
लड़कियों का पास प्रतिशत 93.66% रहा था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% रहा। यह आंकड़े बताते हैं कि छात्राएं शैक्षणिक क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
रिजल्ट के बाद आगे क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अगले शैक्षणिक सत्र की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। वे अपने रूचि और अंकों के आधार पर साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स जैसी स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं। जो छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट होंगे, वे रीवैल्यूएशन या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
RBSE 10th Result 2025 Download: ऐसे चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- अब परिणाम सेक्शन पर जाएं या अपने ब्राउजर में सीधा यह लिखकर सर्च करें - amarujala.com/results
- अब राजस्थान बोर्ड चुनें।
- कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी (रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें।
- रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X