{"_id":"67724971ab4f7ac2fa0fc79e","slug":"rbse-exam-date-sheet-2025-when-will-rajasthan-board-10th-12th-exam-time-table-released-know-update-2024-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RBSE Exam Date Sheet 2025: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल? जानें ताजा अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE Exam Date Sheet 2025: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल? जानें ताजा अपडेट
Mon, 30 Dec 2024 01:17 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:17 PM IST
सार
RBSE Exam Date Sheet 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च के पहले हफ्ते में कराने जा रहा है। पहले ये परीक्षाएं फरवरी में होना थीं। बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा जल्द कर सकता है।
विज्ञापन
RBSE Exam Date Sheet 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE Exam Date Sheet 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अभी तक 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी नहीं की है। इसके साथ ही राजस्थान में रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को होना है। ऐसे में बोर्ड परीक्षाएं मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
इस वजह से परीक्षा में होगी देरी
दरअसल रीट के एग्जाम में करीब 12 लाख स्टूडेंट्स शामिल होते हैं और बोर्ड एग्जाम में 20 लाख स्टूडेंट्स। ऐसे में लगभग 32 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए बोर्ड ने 10वीं-12वीं के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है।
विज्ञापन
5 से 10 मार्च के बीच शुरू होंगी परीक्षा
बोर्ड की परीक्षा अब 5 से 10 मार्च के बीच शुरु हो सकती हैं। फिलहाल बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया है। ये केवल संभावना है, जो बोर्ड सूत्र बता रहे हैं। सीनियर सेकेंडरी की प्रेक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2025 में ही शुरू करवाकर पूरी करवा ली जाएंगी। इस अवधि में रीट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहने से बोर्ड को तैयारी करने में भी कोई खास परेशानी नहीं होगी।पिछले साल 9 फरवरी से शुरू हुई थी 12वीं की परीक्षा
2024 में राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च और 12वीं की 9 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित गई थी। बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित किया गया था।2024 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में दौसा जिले की गुड़िया मीना टॉप किया था। उन्हें कुल 95.17 फीसदी नंबर मिले थे। वहीं कक्षा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 98.95 फीसदी, आर्ट्स स्ट्रीम का 96.88 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम का 97.75 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
RBSE 10th-12th Exam Date Sheet 2024: ऐसे करें डाउनलोड
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'Rajasthan Board 10th/12 Exam 2025' टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
- अब डेटशीट की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब चेक करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X