फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE 5th Result 2023 Out at rajeduboard or RajShalaDarpan Rajasthan Board Class 5th Result BSER Topper List

RBSE 5th Result 2023: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं में नहीं हुआ कोई भी फेल, फिर 97.30 फीसदी ही क्यों रहा रिजल्ट?

Thu, 01 Jun 2023 04:21 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 04:21 PM IST
सार

RBSE Class 5th Result 2023 Out Analysis: बड़ा सवाल यह है कि शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत इस परीक्षा किसी को फेल करने का प्रावधान नहीं है, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम में 97.30 फीसदी छात्र ही कैसे सफल रहे?

विज्ञापन
RBSE 5th Result 2023 Out at rajeduboard or RajShalaDarpan Rajasthan Board Class 5th Result BSER Topper List
RBSE Class 5th Result 2023 Out Analysis - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RBSE Class 5th Result 2023 Out Analysis: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से कक्षा पांचवीं के इन 14 लाख 60 हजार 130 विद्यार्थियों का बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम गुरुवार, एक जून को दोपहर डेढ़ बजे जारी किया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला के द्वारा कक्षा पांचवीं के रिजल्ट की घोषणा के बाद अब स्कोर कार्ड शाला दर्पण पोर्टल पर देखे जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के परिजन और अभिभावक रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इस साल कुल पास प्रतिशत 97.30 फीसदी रहा है। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत इस परीक्षा किसी को फेल करने का प्रावधान नहीं है, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम में 97.30 फीसदी छात्र ही कैसे सफल रहे? ऐसा इसलिए हुआ कि पंजीकृत छात्रों में से कई परीक्षार्थी में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए परिणाम में वे अनुपस्थित करार दिए गए हैं। इसलिए पास प्रतिशत में गिरावट आई है। 


यह भी पढ़ें : RBSE 5th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं का परिणाम जारी; 97.30% रहा पास प्रतिशत, पढ़ें अपडेट 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में जहां छात्राओं ने 97.50 फीसदी पास प्रतिशत के साथ बाजी मारी है तो वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 97.13 फीसदी रहा है। राजस्थान में कक्षा पांचवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 14.60 लाख से अधिक छात्रों में से 7,67,357 छात्र और 7,00,773 छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 14,28,553 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 

 

विज्ञापन

परीक्षा परिणाम एक नजर में

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    2,71,679 परीक्षार्थियों को A ग्रेड
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    7,77,769 परीक्षार्थियों को B ग्रेड
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    3,68,817 परीक्षार्थियों को C ग्रेड
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    10,288 परीक्षार्थियों को D ग्रेड

 

RBSE Class 5th Result 2023 Out: इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक

rajshaladarphan.nic.in,

rajeduboard.rajasthan.gov.in,

rajresults.nic.in, 

 

RBSE 5th Result: 13 से 21 अप्रैल तक हुई थी परीक्षा 

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया है। पांचवीं बोर्ड परीक्षा में 14 लाख 60 हजार 130 विद्यार्थी शामिल हुए थे। विद्यार्थी शाला दर्पण पोर्टल पर चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड पांचवीं की परीक्षाएं 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुईं थी। 

 

RBSE 5th Result 2023: राजस्थान कक्षा पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जाएं। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कक्षा पांचवीं के परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कक्षा पांच का चयन करें, अपना जिला चुनें और रोल नंबर दर्ज करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आपके बच्चे का रिजल्ट सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट ले लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed