फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE 12th Result 2022 Rajasthan Board Exam Results Class 10, 12 Score Card Soon

RBSE 12th Result: आरबीएसई ने जारी किए 12वीं के नतीजे, जानें बोर्ड रिजल्ट देखने का आसान तरीका

Wed, 01 Jun 2022 02:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 02:55 PM IST
सार

RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड प्रशासक एलएन मंत्री ने 12वीं विज्ञान व वाणिज्य वर्ग का परिणाम दोपहर दो बजे जारी कर दिया है। परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर के साथ तैयार रहना चाहिए। 

विज्ञापन
RBSE 12th Result 2022 Rajasthan Board Exam Results Class 10, 12 Score Card Soon
राजस्थान बोर्ड आरबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RBSE 12th Result 2022: राजस्थान में इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र ध्यान दें, उनके परिणाम जारी हो गए हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी आरबीएसई (RBSE) बुधवार, 01 जून को को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

आरबीएसई के एक अधिकारी ने बीते हफ्ते मीडिया को बताया था कि कक्षा 12वीं परीक्षा मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है। परिणाम घोषित होने के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड प्रशासक एलएन मंत्री ने 12वीं विज्ञान व वाणिज्य वर्ग का परिणाम दोपहर दो बजे बोर्ड के कॉन्फ्रेंस हॉल में जारी किया। परीक्षार्थी  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए amarujala.com/education पर क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : RBSE 12th Result Out Live: इंतजार खत्म, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

RBSE Rajasthan Board  रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  • चरण 1: आरबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • चरण 2: फिर, होम पेज पर, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अगले चरण में, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • चरण 4: रिजल्ट देखने के लिए अपनी डिटेल्स को क्रॉस-चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 5: सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट ले लें।

 

RBSE RESULT एसएमएस के माध्यम से देखें परिणाम

आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट और आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं।

  1. साइंस स्ट्रीम के लिए RJ12S रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750 / 56263 पर भेजें।
  2. कॉमर्स स्ट्रीम के लिए RJ12C रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750 / 56263 पर भेजें।

RBSE Result : 10वीं का रिजल्ट जून में आएगा 

करीब दो सप्ताह पहले आरबीएसई अधिकारी ने कहा था कि हमने कक्षा 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम 2022 के लिए तारीखों का फैसला नहीं किया है, परिणाम जारी करने की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। कक्षा 12वीं विज्ञान, वाणिज्य परीक्षा 2022 के परिणाम तो एक जून को घोषित किए जा सकते हैं। इसके बाद कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जून में घोषित किए जाएंगे।

अप्रैल में खत्म हुईं थीं परीक्षाएं

बता दें कि इस साल, कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 को संपन्न हुई थी। परिणाम देखने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण जो एडमिट कार्ड पर उपलब्ध हैं, के साथ तैयार रहना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed