फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE 12th Result 2021 Date: Rajasthan Board to release HSC result on July 24 at 4 pm

RBSE 12th Result: आज शाम 4 बजे जारी होगा 9.5 लाख विद्यार्थियों का परिणाम, यहां देखें डिटेल्स

Sat, 24 Jul 2021 11:25 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 24 Jul 2021 11:25 AM IST
सार

24 जुलाई शाम 4 बजे करीब 9.5 लाख छात्रों का परिणाम rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
RBSE 12th Result 2021 Date: Rajasthan Board to release HSC result on July 24 at 4 pm
Rajasthan Board 12th result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने की तारीख जारी कर दी है। आरबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम 24 जुलाई, 2021 को घोषित किया जाएगा। सभी धाराओं- कला (आर्ट्स), वाणिज्य (कॉमर्स) और विज्ञान (साइंस) के लिए कक्षा 12वीं का परिणाम शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे अपना परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

9.5 लाख विद्यार्थी कर रहे हैं इंतजार
शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए करीब 9.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। रिजल्ट rajresults.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है।

शिक्षा मंत्री शाम 4 बजे जारी करेंगे परिणाम

परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शाम 4 बजे करेंगे। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एक ट्वीट शेयर किया है। ट्वीट में लिखा गया है कि दिनांक 24 जुलाई 2021 को शाम 4 बजे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा कक्षा 12वीं विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम का परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जरोली भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की वजह से स्थगित हुई थी बोर्ड परीक्षा

बता दें कि इस साल राज्य सरकार ने सभी धाराओं के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। जिसके बाद अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किया गया था। मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, कक्षा 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन उनके कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसका 45 फीसदी वेटेज और कक्षा 11वीं के अंकों का 20 फीसदी वेटेज लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed