RBSE 10th 12th Exam: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं तीन मार्च से होंगी, प्रैक्टिकल 17 जनवरी से
Rajasthan Board Time Table 10th 12th Board Exams 2022: प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के संचालन को लेकर सोमवार को शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक हुई थी। परीक्षाएं कोविड के दिशा-निर्देशों और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए, तीन मार्च से आयोजित की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE Board Exam 2022 Time Table: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 2022 के लिए अपनी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल यानी डेटशीट जारी कर दी है। आरबीएसई, अजमेर की ओर से आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू होंगी। हालांकि, प्रायोगिक परीक्षाएं 17 जनवरी से शुरू की जा रही हैं।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने जानकारी दी कि सोमवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की राज्य बोर्ड परीक्षा तीन मार्च से आयोजित करेगा।
मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के संचालन को लेकर सोमवार को शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक हुई। समिति ने निर्णय किया है कि कोविड-19 के बचाव दिशा-निर्देशों और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षाएं तीन मार्च, 2022 से आयोजित की जाएंगी।
राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव - शिक्षा विभाग, निदेशक - शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।@rajeduofficial @DIPRRajasthan @RajCMO pic.twitter.com/8VSBBv9YdV
— Dr. Bulaki Das Kalla (@DrBDKallaINC) January 11, 2022
6,074 परीक्षा केंद्रों पर 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार देंगे परीक्षा
वहीं, राजस्थान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 6,074 परीक्षा केंद्रों पर 20 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित होंगे। कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 जनवरी से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर शिक्षा मंत्री @DrBDKallaINC की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। डॉ. कल्ला ने बताया कोविड गाइडलाइंस तथा शारीरिक दूरी की पालना करते हुए 3 मार्च से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। #राजस्थान_सरकार pic.twitter.com/qHNh611x8c
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) January 11, 2022
300 केंद्र संवेदनशील श्रेणी में, सीसीटीवी से होगी निगरानी
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान की ओर से बताया गया कि 60 उत्तर पुस्तिका संग्रह/ वितरण केंद्रों सहित लगभग 300 केंद्रों और सभी संवेदनशील/ अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सभी केंद्रों पर कम अभ्यर्थियों को ठहराया जाएगा और मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X