राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय ने की गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा, विद्यार्थियों को दिए ये निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय ने गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। यूनिवर्सिटी ने सभी विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी है। यूनिवर्सिटी ने सभी विद्यार्थियों के लिए 4 मई से लेकर 20 जून तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा के साथ ही विश्वविद्यालयों ने विद्यार्थियों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि विद्यार्थी इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन औद्योगिक प्रशिक्षण करें। विश्वविद्यालय ने जो नोटिस जारी किया है उसमें कहा गया है कि इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी और शिक्षकों को अपने सिलेबस पूरा करना होगा।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन की अवधि को तीन मई से बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है।
इसमें कहा गया है कि शिक्षकों को समय पर प्रश्न पत्र जमा करने होंगे और लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के फौरन बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू करना होगा। विश्वविद्यालय ने इन छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल इंर्टनशिप में शामिल होने के लिए भी कहा है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को छुट्टियों के दौरान घर में सुरक्षित रहकर नए कौशल सीखने के लिए भी कहा है।
कमेंट
कमेंट X