{"_id":"61b3737595eb885b7049e681","slug":"railway-recruitment-2021-sarkari-naukri-south-eastern-railway-10th-pass-apprentice-bharti-govt-jobs-apply-online-on-rrcser-co-in","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"Railway Recruitment 2021: रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर नौकरियां, आवेदन में बचे सिर्फ 4 दिन, देखें डिटेल्स ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Railway Recruitment 2021: रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर नौकरियां, आवेदन में बचे सिर्फ 4 दिन, देखें डिटेल्स
Fri, 10 Dec 2021 09:18 PM IST
राहुल मानव
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: राहुल मानव
Updated Fri, 10 Dec 2021 09:18 PM IST
सार
Railway Recruitment : दक्षिण पूर्वी रेलवे के भर्ती सेल ने अपरेंटिस के कई पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार यहां विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2021
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sarkari Saukri 2021: दक्षिण पूर्वी रेलवे के भर्ती सेल ने अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। 10वीं पास कर चुके विभिन्न अभ्यर्थियों के पास नौकरी का अवसर है। नौकरी के आवेदन के लिए महज चार दिन ही बचे हैं। आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2021 है। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 15 दिसंबर, 2021 से हुई थी।
विज्ञापन
योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। नौकरी पाने का सपना लिए सभी उम्मीदवार सेल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों को ठीक से पढ़कर ही ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन फॉर्म को भरते समय लगातार उसे पढ़ते रहें, किसी भी तरीके की गलती न करें। आवेदन करने से पूर्व, बताए सभी नियमों को ठीक से पढ़ें और पात्रता मानदंड के बारे में भी अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
क्या है रेलवे अपरेंटिस भर्ती के पात्रता मानदंड?
अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा एनसीवीटी (नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग) द्वारा दिया गया आईटीआई पास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
रेलवे अपरेंटिस भर्ती की आयु सीमा कितनी है?
उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2022 को 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जाति (एसटी) के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
रेलवे अपरेंटिस भर्ती का आवेदन शुल्क कितना है?
अनारक्षित वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये के साथ सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद 'पेमेंट गेटवे' के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग/ ई-वॉलेट आदि द्वारा किया जा सकता है।