{"_id":"5efdb7f1e998f8488f366398","slug":"qs-emba-world-rankings-2020-available-iim-bangalore-get-36th-rank-in-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"QS EMBA World Rankings 2020: IIM बंगलूरू ने हासिल की 36वीं रैंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
QS EMBA World Rankings 2020: IIM बंगलूरू ने हासिल की 36वीं रैंक
Thu, 02 Jul 2020 04:42 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 02 Jul 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
आईआईएम बैंगलोर (फाइल फोटो)
- फोटो : IIMB
भारतीय प्रबंधन संस्थान, IIM, बंगलूरू ने इस वर्ष के QS EMBA वर्ल्ड रैंकिंग 2020 में 36वीं रैंक प्राप्त की है। दुनिया के लीडिंग एग्जीक्यूटिव MBA प्रोवाइडर्स की वार्षिक सूची लंदन स्थित QS Quacquarelli Symonds द्वारा जारी की गई है। बता दें कि इस सूची में IIM-B ने पिछले साल की तुलना में एक साथ 25 स्थानों को पीछे छोड़ा है। पिछले साल आईआईएम ने टॉप 50 में रैंक हासिल की थी। जबकि इस साल आईआईएम ने 36वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
ध्यान दें कि आईआईएम संस्थान को इसके पीजी कोर्स यानी पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन एंटरप्राइज मैनेजमेंट (PGPEM- Post Graduate Programme in Enterprise Management) के लिए ये स्थान दिया गया है। यह देश का पहला मैंनेजमेंट स्कूल है, जिसने रैंकिंग में स्थान हासिल किया है। वहीं क्यूएस ईएमबीए विश्व रैंकिंग 2020 ने आईआईएम बंगलूरू प्रोग्राम को एपीएसी क्षेत्र (APAC region) में 9वें स्थान पर रखा गया है। IIM बैंगलोर के निदेशक प्रोफेसर जी. रघुराम ने कहा कि पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना और भारत को ग्लोबल एजुकेशन शिक्षा के नक्शे पर लाना अच्छा है। इस साल 141 प्रोग्रामों को ग्लोबल रैंकिंग की सूची में शामिल किया गया है, जबकि 20 ज्वॉइंट प्रोग्रामों को एक अलग सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X