{"_id":"6008005afff9805947454510","slug":"punjab-board-pre-board-examinations-date-declared-exam-will-be-online-and-offline","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित, एग्जाम भी ऑनलाइन और ऑफलाइन होंगे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पंजाब में प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित, एग्जाम भी ऑनलाइन और ऑफलाइन होंगे
Wed, 20 Jan 2021 03:37 PM IST
Devesh Devesh
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Wed, 20 Jan 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Punjab PreBoard Exam 2021: पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य में प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। कोरोना महामारी के संक्रमण प्रसार के बीच मुख्य बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन से छात्रों को अपनी क्षमता और तैयारी के आकलन का मौका मिल सकेगा। वहीं, शिक्षा महकमा भी कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना के तहत बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन का पूर्वाभ्यास कर सकेगा।
विज्ञापन
महामारी के संक्रमण प्रसार से बचने की सावधानियों के साथ देशभर में बड़ी कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाने लगे हैं। स्कूल में कक्षाओं के साथ ही परीक्षाओं की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के साथ ही कई राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने अपने यहां 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। वहीं, कई राज्यों में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड और अन्य कक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों की भी घोषणा की जा रही है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में पंजाब राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा (पीएससीईआरटी) द्वारा 2020-21 के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। पीएससीईआरटी द्वारा मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार राज्य के सभी स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 08 फरवरी से शुरू किया जाएगा। साथ ही पीएससीआरटी की सूचना के अनुसार इस बार प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन पहली से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाओं के लिए किया जाएगा। सामान्य तौर पर प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सिर्फ 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए ही किया जाता है।
विज्ञापन
कक्षानुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड :
पीएससीआरटी की व्यवस्था के अनुसार, पहली से लेकर 8वीं कक्षा तक छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही मोड में किया जाएगा। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार मोड का चुनाव कर सकते हैं। वहीं, कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा सिर्फ ऑफलाइन मोड में ही होगी।
कमेंट
कमेंट X