फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   punjab board 2020 new date released know more details

पंजाब बोर्ड: स्थगित हुई परीक्षा की तिथि हुई घोषित, ऐसे करें चेक

Sat, 21 Mar 2020 04:22 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 21 Mar 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
punjab board 2020 new date released know more details
- फोटो : अमर उजाला

पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी PSEB ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों तो देखते हुए परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। बता दें कि Dy कक्षा 5, मैट्रिक और वरिष्ठ माध्यमिक की परीक्षाओं की संशोधित तिथियां जारी कर दी गई हैं। 20 मार्च से 31 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाओं की तारीखों को अपडेट कर दिया गया है। संशोधित तिथि की अधिसूचना पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। बोर्ड परीक्षाएं अब राज्य में 1 अप्रैल, 2020 से शुरू होंगी।

विज्ञापन
  • अब कक्षा 5वीं के लिए 1 अप्रैल से 3 अप्रैल, 2020 तक परीक्षाएं निर्धारित हैं। 
  • कक्षा 10वीं के लिए परीक्षा 3 अप्रैल से शुरू होगी और 23 अप्रैल को समाप्त होगी। 
  • कक्षा 12वीं के लिए परीक्षा 3 अप्रैल से शुरू होगी और 18 अप्रैल, 2020 को समाप्त हो जाएगी।


आमतौर पर, बोर्ड परीक्षा केवल 10 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित की जाती हैं। लेकिन पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए भी केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित करता है।

विज्ञापन

पंजाब बोर्ड ने छात्रों और उनके माता-पिता को केवल आधिकारिक वेबसाइट तको समय-समय पर चेक करने की सलाह दी है। साथ ही कहा है  कि अफवाहौं पर यकीन न करें। 

इससे पहले, बुधवार को CBSE ने और गुरुवार को आईसीएसई ने अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


NTA ने अपनी JEE मेन अप्रैल परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया है। अभी संशोधित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा एनआईओएस की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed