फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pune schools and colleges to remain close till 28 Feb due to increase in Covid-19 cases

पुणे में 28 फरवरी तक बंद रहेंगी शैक्षणिक संस्थाएं, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के दिए निर्देश

Mon, 22 Feb 2021 12:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 22 Feb 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
Pune schools and colleges to remain close till 28 Feb due to increase in Covid-19 cases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुणे में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से पैर पसारने लगा है। इस पर लगाम लगाने के लिए पुणे के जिलाधिकारी ने रविवार को नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। इसके तहत 22 फरवरी से पुणे के सभी स्कूल बंद हो जाएंगे। यह आदेश 28 फरवरी तक के लिए जारी किया गया है। वहीं इस बंद के दौरान सभी शैक्षणिक संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव ने भी इस बात की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

वहीं बात करें मुंबई की तो यहां पिछले 10 दिनों में 47 हजार नए केस सामने आए हैं। लेकिन रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के बारे में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। जिसके बाद राज्य और निजी स्कूल दुविधा में पड़ गए हैं। कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी ऑफलाइन लेक्चर्स शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के साथ राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति के बारे में जाना और अधिकारियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा।

बता दें पुणे में जनवरी के बाद से स्कूलों को दोबारा खोल दिया गया था। इसके कुछ दिनों बाद ही पुणे नगर निगम ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया था। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में नवंबर महीने में ही शैक्षणिक संस्थान फिर से खोल दिए गए थे। वहीं मुम्बई में कई कॉलेज ने फरवरी माह में ऑफलाइन क्लासेस शुरू करने का एलान कर दिया था। 

यह भी पढ़ें - अब यहां शुरू किए जाएंगे रेल कोच और कंटेनर में स्कूल, ये है पूरी योजना
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed