फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSSSB Recruitment 2022 Last day to apply for 300+ posts at sssb.punjab.gov.in sarkari naukri

PSSSB Recruitment 2022: 300 से अधिक पदों पर नौकरी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Mon, 01 Aug 2022 11:05 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 11:05 AM IST
सार

PSSSB Recruitment 2022: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन आज शाम 05 बजे तक होंगे। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 309 है।

विज्ञापन
PSSSB Recruitment 2022 Last day to apply for 300+ posts at sssb.punjab.gov.in sarkari naukri
PSSSB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

PSSSB Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/ PSSSB की ओर से 300 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती जारी की गई है। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 31 जुलाई, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा। आइए जानते हैं आवेदन की पूरूी प्रक्रिया...

विज्ञापन

PSSSB Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन आज शाम 05 बजे तक होंगे। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 309 है। भर्ती लेबोरेटरी असिस्टेंट (पशुपालन), मिल्क रिकॉर्डर, एन्यूमरेटर/कंप्यूटर/पंचर, मशीन ऑपरेटर, इनक्यूबेटर ऑपरेटर, पशुधन पर्यवेक्षक, आटोक्लेव ऑपरेटर/मशीन ऑपरेटर, पोल्ट्री स्टोर कीपर, प्रयोगशाला तकनीशियन (पशुपालन), सहायक रसायनज्ञ, चालक, रिस्टोरर, प्रयोगशाला तकनीशियन (मत्स्य पालन), लेबोरेटरी असिस्टेंट (मत्स्य पालन) और बहुउद्देशीय मत्स्य पालन कुशल कार्यकर्ता के पदों के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PSSSB Recruitment 2022: क्या है पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी गई है। शैक्षणिक योग्यता और अन्य मानदंडो के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की ओर से जारी किए गए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं- PSSSB Recruitment 2022
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन करें-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Online Applications के टैब पर जाएं।
  • अब यहां विज्ञापन संख्या 16/2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • पोर्टल पर पंजीकरण करें और लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed