PSEB Result 2024: पंजाब बोर्ड 8वीं में 98.31% तो 12वीं में 93.04% छात्र हुए पास; यहां देखें टॉपर्स के नाम
PSEB Result 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज कक्षा 8वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आठवीं का परिणाम 98.31 फीसदी रहा। बारहवीं कक्षा का परिणाम 93.04 फीसदी रहा है। छात्र अब अपना रिजल्ट देखने में सक्षम होंगे।
विस्तार
PSEB Result 2024: जाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने आज कक्षा आठवीं और बारहवीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो भी छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देखने में सक्षम होंगे। संबंधित छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (pseb.ac.in.) पर जाकर बुधवार से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
98.31 फीसदी आठवीं का परिणाम
इस बार पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का परिणाम 98.31 फीसदी रहा।
इस बार आठवीं में हरनूरप्रीत कौर को मिले सौ फीसदी अंक
पंजाब बोर्ड ने पहले 8वीं का रिजल्ट जारी किया है। इस बार बठिंडा की हरनूरप्रीत कौर ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ आठवीं में टॉप किया है। वहीं अमृतसर की गुरलीन कौर को 99.67 प्रतिशत अंक मिले। सरकारी प्राथमिक विद्यालय, रतोके, संगरूर के अरमानदीप सिंह 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
एकमप्रीम सिंह ने किया 12वीं में टॉप
पंजाब बोर्ड ने पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। इस वर्ष पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं में 93.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बारहवीं में टॉप तीन स्थानों पर लड़कों ने कब्जा जमाया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में एकमप्रीत सिंह पहले स्थान पर रहे, रविउदय सिंह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, अश्विनी ने पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है।
कैसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले उम्मीदवार पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट (pseb.ac.in.) पर जाएं।
- होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा जहां 12वीं और 8वीं के रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब परिणाम डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X