PSEB 10th-12th Result 2023: पंजाब 10वीं-12वीं के रिजल्ट से हैं असंतुष्ट तो करें ये काम, वरना साल बेकार
PSEB 10th-12th Result 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 24 मई को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए थे। छात्रों के लिए री-चेकिंग कार्यक्रम भी अब जारी कर दिया गया है।
विस्तार
PSEB 10th-12th Result 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 24 मई को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए थे। नतीजों से असंतुष्ट छात्रों के लिए कॉपियों की दोबारा जांच और पुनर्मूल्यांकन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। असंतुष्ट छात्र अपने अंकों के साथ पुन: जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए 31 मई से 14 जून, 2023 के बीच एक ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा और आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। री-चेकिंग के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को 500 रुपये का भुगतान करने की आवश्यकता है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.76 रहा। वहीं निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 97 रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.46 रहा। इस साल पहली तीन टॉपर छात्राएं हैं। पहली रैंक गगनदीप कौर ने हासिल की है जिन्होंने 650/650 (100%) स्कोर किया है, इसके बाद नवजोत ने 648/650 (99.69%) और हरमनदीप कौर ने 646/650 (99.38%) स्कोर किया है।
इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 92.47 है। रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। दशमेश कांवेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरदूलगढ़ मानसा स्कूल की सुजान कौर ने 500/500 सौ फीसदी अंक लेकर पूरे पंजाब में टॉप किया है। जबकि एमएसडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 498 99.60 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा व नवप्रीत कौर बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल एचएम 150 जमालपुर कॉलोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना की छात्रा 497/500 तीसरे स्थान पर रहीं।
कमेंट
कमेंट X