विज्ञान संवाद कार्यशाला: भौतिकी को सरल तरीके से पढ़ाने की कला सिखाएंगे प्रोफेसर एचसी वर्मा
प्रोफेसर हरीश चंद्र वर्मा देश में भौतिकी के सबसे प्रतिष्ठित लेखकों में से एक हैं। भौतिकी पर उन्होंने कई प्रभावशाली किताबें लिखी हैं। इनमें कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स छात्रों और शिक्षकों के बीच बहुत ज्यादा पसंद की जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भौतिकी को सरल तरीके से पढ़ाना बताएंगे
प्रोफेसर हरीश चंद्र वर्मा शुक्रवार को शहर में होंगे और अमर उजाला के विज्ञान संवाद कार्यशाला में भाग लेंगे। यहां वह भौतिक विज्ञान को सरल और रुचिपूर्ण तरीके से पढ़ने की कला सिखाएंगे। इसके साथ ही प्रोफेसर एचसी वर्मा शिक्षकों से संवाद करेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे।
कौन हैं एचसी वर्मा?
प्रोफेसर हरीश चंद्र वर्मा देश में भौतिकी के सबसे प्रतिष्ठित लेखकों में से एक हैं। भौतिकी पर उन्होंने कई प्रभावशाली किताबें लिखी हैं। इनमें कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स छात्रों और शिक्षकों के बीच बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। उनकी पहचान ऐसे गुरु के रूप में है जो जटिल सवालों को सरलता से हल करना सिखाते हैं। वह आसपास होने वाली घटनाओं को जोड़कर और आसान तरीके से विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान का पाठ पढ़ाते हैं। उन्हें 2021 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञान संवाद कार्यशाला में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं के शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षकों को अपनी जिज्ञासाओं और कठिनाइयों का समाधान प्राप्त करने का सीधा अवसर प्राप्त होगा। पहले सत्र में उनकी ओर से भौतिक विज्ञान के शिक्षण संबंधी जानकारी दी जाएगी। दूसरे सत्र में वह शिक्षकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे और अध्यापन संबंधी प्रश्नों का जवाब देंगे।
कमेंट
कमेंट X