फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Prime Minister Modi will inaugurate two-day SOUL Leadership Conclave, program will start from February 21

Conclave: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे दो दिवसीय सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन, 21 फरवरी से शुरू होगा कार्यक्रम

Thu, 13 Feb 2025 04:19 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 13 Feb 2025 04:19 PM IST
सार

SOUL Leadership Conclave: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 फरवरी 2025 को सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। यह दो दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित होगा।

विज्ञापन
Prime Minister Modi will inaugurate two-day SOUL Leadership Conclave, program will start from February 21
PM Narendra Modi - फोटो : PTI

विस्तार

SOUL Leadership Conclave: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को दिल्ली में पहले सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे, जो स्कूल ऑफ अल्टिमेट लीडरशिप (SOUL) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित होगा और इसमें राजनीति, खेल, कला, मीडिया, सार्वजनिक नीति, व्यवसाय, सामाजिक क्षेत्र और आध्यात्मिक दुनिया से जुड़े नेता अपनी व्यक्तिगत नेतृत्व यात्रा के बारे में बातचीत साझा करेंगे।
विज्ञापन


कॉन्क्लेव का उद्देश्य एक नई पीढ़ी को प्रेरित करना है, जहां वक्ता अपने व्यक्तिगत नेतृत्व अनुभव साझा करेंगे, जिससे उपस्थित लोगों को नेतृत्व के विविध दृष्टिकोणों पर गहरी समझ प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

यह प्रमुख वक्ता होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास, ब्रह्मकुमारीज की आध्यात्मिक नेता बीके शिवानी, शतरंज के विश्व चैंपियन डी. गुकेश, पिरामल समूह के प्रमुख अजय पिरामल, और भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेतृत्व का मतलब- दूरदृष्टि, उद्देश्य और निष्ठा

स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) के प्रभारी निदेशक सौरभ जौहरी ने कहा कि नेतृत्व का मतलब केवल दूसरों का मार्गदर्शन करना नहीं है। इसका मतलब है उन्हें दूरदृष्टि, उद्देश्य और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना - जनहित के महान उद्देश्य के लिए। SOUL में हमारा उद्देश्य औपचारिक प्रशिक्षण के माध्यम से भारत में राजनीतिक नेतृत्व के परिदृश्य को व्यापक बनाने में मदद करना है और इसमें उन लोगों को शामिल करना है जो केवल राजनीतिक वंश से नहीं बल्कि योग्यता, प्रतिबद्धता और सार्वजनिक सेवा के प्रति जुनून के माध्यम से आगे बढ़ते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि एसओयूएल लीडरशिप कॉन्क्लेव नेतृत्व और समाज पर इसके गहन प्रभाव पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। जिससे एक ऐसा मंच तैयार होता है जहां नए विचार पनप सकते हैं और अगली पीढ़ी के नेता प्रेरणा पा सकते हैं।

गांधीनगर में गिफ्ट सिटी के बाहरी इलाके में स्थित, एसओयूएल एक निजी तौर पर वित्तपोषित नेतृत्व संस्थान है, जिसे आज की दुनिया में नेतृत्व की जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों, कौशल और विशेषज्ञ अंतर्दृष्टि तक पहुंच प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed