फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   President Kovind To Attend diamond jubilee celebrations of Captain Manoj Kumar Pandey Sainik School In UP

उत्तर प्रदेश : चार दिवसीय दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति कोविंद, सैनिक स्कूल के डायमंड जुबली समारोह में करेंगे शिरकत

Mon, 23 Aug 2021 10:10 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 10:10 AM IST
सार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 26 अगस्त से 29 अगस्त तक चार दिवसीय यात्रा पर उत्तर प्रदेश आएंगे।  26 अगस्त को राष्ट्रपति बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में और 27 अगस्त को लखनऊ में कैप्टन मनोज कुमार पांडे सैनिक स्कूल के हीरक जयंती समारोह (डायमंड जुबली समारोह) में मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
President Kovind To Attend diamond jubilee celebrations of Captain Manoj Kumar Pandey Sainik School In UP
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 26 अगस्त से 29 अगस्त तक चार दिवसीय यात्रा पर उत्तर प्रदेश आएंगे। इस दौरान राष्ट्रपति 27 अगस्त को लखनऊ में कैप्टन मनोज कुमार पांडे सैनिक स्कूल के हीरक जयंती समारोह (डायमंड जुबली समारोह) में मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रपति कोविंद अपने दौरे पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री संपूर्णानंद की एक शानदार कांस्य मूर्ति का भी उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन

इसके साथ ही वह विभिन्न संस्थानों का भी दौरा करेंगे और कुछ शानदार डिजाइन परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद संपूर्णानंद की स्मृति में 1000 सीटों वाले सभागार का भी उद्घाटन करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री संपूर्णानंद संस्कृत और हिंदी के विद्वान थे और वर्ष 1960 में सैनिक स्कूल के संस्थापक थे।
विज्ञापन


छात्रावास का शिलान्यास करेंगे राष्ट्रपति  
कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद सैनिक स्कूल में बालिका छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। निर्माण पूरा होने के बाद छात्रावास में 115 छात्रों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इस बीच, वह एक डिजाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे यहां रहने वाले छात्रों की संख्या 450 से बढ़कर 900 हो जाएगी। विशेष रूप से, प्रशासनिक ब्लॉक, कैडेट मेस, शैक्षणिक ब्लॉक और छात्रावास के लिए भी आधारशिला रखी जाएगी। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या भी जाएंगे राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति कोविंद अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति कोविंद एक डाक टिकट भी लॉन्च करेंगे। 26 अगस्त को राष्ट्रपति बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में भी मुख्य अतिथि होंगे। अपने दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे और गोरखनाथ विश्वविद्यालय में एक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। वह उसी दिन लखनऊ लौटेंगे। चौथे और आखिरी दिन राष्ट्रपति कोविंद अयोध्या पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेन से जाएंगे। 29 अगस्त को कोविंद अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed