फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Preparing to teach in India and abroad SOL is going to change big

देश-विदेश में पढ़ाने की तैयारी, SOL करने जा रहा है बड़ा बदलाव

Mon, 02 Sep 2019 08:10 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 02 Sep 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
Preparing to teach in India and abroad SOL is going to change big
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के स्नातक कोर्सेज ऑनलाइन रेगलुर मोड में देश-विदेश में पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। एसओएल पांच कोर्सेज बीए, बीकॉम, बीकॉम-ऑनर्स, बीए-राजनीति शास्त्र ऑनर्स, बीए-अंग्रेजी ऑनर्स की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से जनवरी से शुरू करने पर विचार कर रहा है। स्नातक कोर्सेज को ऑनलाइन मोड में पढ़ाने के लिए हाल ही में प्रशासन ने यूजीसी को प्रजेंटेशन दिया है, जिसमें एसओएल ने इन्हें ग्लोबल स्तर पर चलाने की मंजूरी मांगी है। यदि यह मंजूरी मिलती है तो विदेश में बैठकर भी एसओएल के स्नातक कोर्सेज को ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
विज्ञापन


कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग निदेशक प्रो. सी.एस दुबे ने बताया कि ऑनलाइन एजुकेशन को लेकर यूजीसी के गजट 2018 के आने के बाद ही फैसला लिया गया है कि एसओएल में ऑफलाइन (पत्राचार) व ऑनलाइन दोनों माध्यम से पढ़ाई कराई जाए। यह सभी कोर्सेज च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम पर आधारित होंगे। पहले इसे चालू सत्र से शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन अब इन्हें जनवरी से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


यूजीसी को प्रजेंटेशन दे दिया है। इसलिए योजना है कि पैन-अफ्रीकन देशों के विद्यार्थी भी इन कोर्सेज को करने का लाभ ले सकें। इसके लिए इन कोर्स को ग्लोबल स्तर पर शुरू करने की मंजूरी मांगी है। यूजीसी ने नवंबर तक इसके लिए डाटा मांगा है। शुरुआत में ऑनलाइन माध्यम से स्नातक की पढ़ाई के लिए सीटें सीमित रखी जाएंगी। पढ़ाई के साथ-साथ परीक्षा भी ऑनलाइन होगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में एसओएल में पांच यूजी (अंडर ग्रेजुएट) और पांच पीजी कोर्स (पोस्ट ग्रेजुएट) की पढ़ाई पत्राचार माध्यम से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- GATE 2020: शुरू हो गया रजिस्ट्रेशन, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed