{"_id":"5fdaad09efe28a47c2494db1","slug":"prakash-javadekar-said-central-government-will-to-open-institute-for-the-study-of-animation-and-visual-effects","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एनिमेशन व विजुअल इफेक्ट' की पढ़ाई के लिए सरकार खोलेगी संस्थान: प्रकाश जावड़ेकर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
'एनिमेशन व विजुअल इफेक्ट' की पढ़ाई के लिए सरकार खोलेगी संस्थान: प्रकाश जावड़ेकर
Thu, 17 Dec 2020 06:27 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना एवं प्रसारण प्रकाश जावड़ेकर कहा है सरकार उभरते हुए एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग एवं कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र के लिए सरकार उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना करेगी।
विज्ञापन
आईआईटी बॉम्बे की मदद से खुलने वाले केंद्र में मिलेगी अत्याधुनिक शिक्षा
यह केंद्र आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से खोला जाएगा। यहां पर छात्रों को अत्याधुनिक और विश्व स्तर की शिक्षा की सुविधा मिलेगी। जावड़ेकर ने बुधवार को सीआईआई बिग पिक्चर समिट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ऐसा देश है, जहां संचार प्रौद्योगिकी का अभूतपूर्व विकास हो रहा है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में मनोरंजन और मीडिया जगत के लिए जबरदस्त अवसर है। उन्होंने कहा कि एवीजीसी एक उभरता हुआ क्षेत्र है और भारतीय विशेषज्ञ इसमें दुनिया के श्रेष्ठतम फिल्मकारों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन विशेषज्ञों ने भारतीय फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है ताकि देसी फिल्मों में एनिमेशन और ग्राफिक्स का इस्तेमाल बढ़े। जावड़ेकर ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को जनवरी 2021 में गोवा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आने का भी न्योता दिया। उन्होंने कहा कि 2022 में कान फिल्म महोत्सव के 75 साल पूरे हो रहे हैं, उस मौके पर भारत एक मंडप स्थापित करेगा। मंत्री ने कहा कि भारत अगले साल विश्व मीडिया और फिल्म शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
सनडांस फिल्म महोत्सव के लिए भारत की दो फिल्मों का चयन
फायर इन द माउंटेन और राइटिंग विद फायर नामक दो भारतीय फिल्मों को अगले साल जनवरी-फरवरी में होने वाले सनडांस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। सनडांस एक गैर लाभकारी संस्था है, जो कि स्वतंत्र कलाकारों को खोज कर दर्शकों को परिचित कराती है। सनडांस फिल्म फेस्टिवल 28 जनवरी से 3 फरवरी तक अमेरिका के पार्क सिटी में होगा।
कमेंट
कमेंट X