अवसर: पीएम ने युवा मेंटरिंग योजना को किया लॉन्च, चयनित लेखकों को मिलेगी 3 लाख रुपये की छात्रवृत्ति
30 वर्ष की आयु से कम उम्र वाले प्रतिभागियों को मेंटरशिप स्कीम के तहत 5,000 शब्दों की मैन्युस्क्रिप्ट तैयार करना होगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा गठित एक समिति द्वारा लेखकों को योजना के तहत 6 महीनों तक प्रतिमाह 50,000 रुपये (50,000 x 6 = 3 लाख रुपये) बतौर छात्रवृत्ति दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री ने युवा मेंटरिंग योजना की हाल ही में शुरुआत की है। लेखकों के लिए शुरू की गई यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित की गई है। इच्छुक युवा लेखक mygov.in पर जाकर इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता का समापन 31 जुलाई को होगा। अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से कुल 75 लेखकों का चयन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
-
आधिकारिक वेबसाइट Mygov.in पर जाएं।
-
यहां 'इनोवेट इंडिया' सेक्शन पर क्लिक करें या सीधे इस लिंक पर innovateindia.mygov.in/yuva/ पर क्लिक करें।
-
आपकी विंडों पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज की बाईं ओर, 'सबमिट करने के लिए यहां क्लिक करें' नामक बटन होगा, उस पर क्लिक करें।
-
तत्पश्चात एक लॉग इन पेज खुलेगा, जिसमें आपको मांगी जानकारी भरकर जमा करना होगा।
-
जनरेट किए गए आईडी पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
-
आगे बढ़ें और फॉर्म भरें।
-
फॉर्म को सही से भरना और सबमिट करना सुनिश्चित करें।
क्या है चयन प्रक्रिया?
30 वर्ष की आयु से कम उम्र वाले प्रतिभागियों को मेंटरशिप स्कीम के तहत 5,000 शब्दों की मैन्युस्क्रिप्ट तैयार करना होगा। जिसके आधार पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा गठित एक समिति द्वारा यह तय किया जाएगा की प्रतिभागी किताब लिखने के काबिल है या नहीं।
15 अगस्त को होगी विजेताओं की घोषणा
चयनित लेखकों के नामों की घोषणा स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त, 2021 के अवसर पर की जाएगी चयनित लेखक को मेंटर्स के मार्गदर्शन में मैन्युस्क्रिप्ट तैयार करनी होगी। जिसे 15 दिसंबर 2021 तक प्रकाशन के लिए तैयार किया जाएगा। 12 जनवरी 2022 को युवा दिवस या राष्ट्रीय युवा दिवस पर इन प्रकाशित पुस्तकें को लॉन्च किए जाने की योजना बनाई गई है।
चयनित आवेदकों को मिलेगी 3 लाख रुपये की छात्रवृत्ति
मेंटरशिप के अंत में, लेखकों को योजना के तहत 6 महीनों तक प्रतिमाह 50,000 रुपये (50,000 x 6 = 3 लाख रुपये) बतौर छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा, युवा लेखकों द्वारा लिखित एक पुस्तक या पुस्तकों की एक श्रृंखला एनबीटी, भारत द्वारा प्रकाशित की जाएगी। मेंटरशिप प्रोग्राम के अंत में लेखकों को उनकी पुस्तकों के सफल प्रकाशन पर 10% की रॉयल्टी भी दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X