फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   pm narendra modi interacted with parents of the students, in the meeting arranged by education minister

सीबीएसई वर्चुअल मीट: शिक्षा मंत्री की छात्रों के साथ बैठक में अचानक शामिल हुए पीएम मोदी

Thu, 03 Jun 2021 07:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 03 Jun 2021 07:49 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अचानक से शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित सीबीएसई छात्रों के साथ बैठक सत्र में शामिल हुए। उन्होंने बैठक के दौरान छात्रों के अभिभावकों के साथ भी बातचीत की।

विज्ञापन
pm narendra modi interacted with parents of the students, in the meeting arranged by education minister
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय रमेश पोखरियाल निशंक, सीबीएसई के विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक इस वर्चुअल बैठक में शामिल हो गए। उन्होंने कक्षा 12वीं के छात्रों और अभिभावकों के साथ परीक्षा के स्थगन और उसके असर पर चर्चा की। बता दें कि यह बैठक 3 जून को दोपहर में आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन

अभिभावकों और छात्रों के सवालों के दिए जवाब

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से ही देश के कोने-कोने से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। कई छात्र और उनके अभिभावक कक्षा बारहवीं के परिणाम और विश्वविद्यालय में दाखिले को लेकर चिंतित थे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मीटिंग में आकर अभिभावकों और छात्रों से बात की और उनके सवालों के जवाब भी दिए।

 

परीक्षाओं को त्योहारों की तरह मनाया

वर्चुअल मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कक्षा बारहवीं के छात्र हमेशा अपने भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं। 1 जून तक भी आप सभी परीक्षा की तैयारियों में जुटे होंगे। इस पर एक छात्रा ने जवाब दिया कि सर, आपने ही कहा था कि परीक्षाओं को त्योहारों की तरह मनाना चाहिए। इसलिए हमें परीक्षा का कोई डर नहीं था। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने छात्रों से इस विषय पर रिसर्च करने को कहा

बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश की एक छात्रा ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे धन्यवाद दिया। वहीं पीएम ने छात्रों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर एक निबंध लिखने और शोध करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed