फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi will interact with participants of Smart India Hackathon 2022 on 25th August

Hackathon 2022: पीएम मोदी 25 अगस्त को करेंगे स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में शामिल हो रहे छात्रों से चर्चा

Tue, 23 Aug 2022 03:07 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 03:07 PM IST
सार

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), Persistent Systems और i4c की ओर से किया जाता है।

विज्ञापन
PM Modi will interact with participants of Smart India Hackathon 2022 on 25th August
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से Smart India Hackathon-2022 के आयोजन की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। अब इस कार्यक्रम के तहत 25 अगस्त, 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Hackathon में भाग लेने वाले छात्रों से 25 अगस्त, 2022 को चर्चा करेंगे। एमओएस शिक्षा, सुभाष सरकार ने मंगलवार 23 अगस्त को इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन

हैकथॉन का पांचवां संस्करण
स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2022 का आयोजन इसी महीने 25 अगस्त, 2022 से लेकर 29 अगस्त, 2022 तक किया जाना निर्धारित है। बता दें कि यह इस इवेंट का पांचवां संस्करण है। Hackathon का उद्देश्य छात्रों के बीच नवाचार के उत्पादन और समस्या-समाधान की संस्कृति को विकसित करना है। इस इवेंट में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कैंपस के सैकड़ों छात्र हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी ओर से किया जा रहा इवेंट
स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), Persistent Systems और i4c की ओर से किया जाता है। इस कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो है। 

विज्ञापन

इस दिन होगा फिनाले
साल 2017 से हर साल स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत हार्डवेयर ग्रैंड फिनाले 25 अगस्त से 29 अगस्त तक और सॉफ्टवेयर फिनाले 25 अगस्त से 26 अगस्त तक निर्धारित है। इस इवेंट के दौरान छात्र मेंटर्स और उद्योग/मंत्रालय के प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में काम करेंगे और चयनित समस्या का समाधान तैयार करेंगे। 

क्या होगी पुरस्कार राशि?
इस इवेंट में हर समस्या के समाधान के लिए एक लाख रुपये के पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। वहीं, स्टूडेंट इनोवेशन कैटेगरी के तहत तीन पुरस्कार होंगे। टॉप तीन टीमों को क्रमश: एक लाख, 75,000 और 50,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed