फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   pm modi said that flexible work place and work from home system is need of time

Work From Home: फ्लेक्सिबल वर्क प्लेस और वर्क फ्रॉम होम इकोसिस्टम भविष्य की जरूरत- पीएम मोदी

Fri, 26 Aug 2022 09:12 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 09:12 AM IST
सार

श्रम मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत का श्रम मंत्रालय अमृत काल में वर्ष 2047 के लिए अपना विजन तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
pm modi said that flexible work place and work from home system is need of time
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा आंध्र प्रदेश में आंध्र प्रदेश में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में गुरुवार 25 अगस्त, 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया। इस संबोधन में पीएम मोदी ने देश में फ्लेक्सिबल वर्क प्लेस और वर्क फ्रॉम होम इकोसिस्टम पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की श्रम क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए वर्क फ्रॉम होम काफी मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन

अमृतकाल के लिए तैयार हो रहा विजन
श्रम मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत का श्रम मंत्रालय अमृत काल में वर्ष 2047 के लिए अपना विजन तैयार कर रहा है। आगे चलकर काम के अनुकूल कार्यस्थलों, वर्क फ्रॉम होम इकोसिस्टम और फ़्लेक्जिबल वर्किंग आवर की जरूरत होगी। इसकी मदद से हम महिलाओं की लेबर पॉवर का भरपूर और उचित इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था का श्रेय श्रमिकों को 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था का श्रेय श्रमिकों को दिया। उन्होंने कहा कि  कहा कि देश ने दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है, जिसका बहुत सारा श्रेय लाखों श्रमिकों को जाता है।

विज्ञापन

अपनी नारी शक्ति का हो पूरा इस्तेमाल
पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की महिला कार्य भागीदारी दर वर्ष 2021 के लिए लगभग 25% थी, जो उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए सबसे कम थी। पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम अपनी नारी शक्ति का इस्तेमाल करें तो भारत अपने लक्ष्यों को तेजी से हासिल कर सकता है। 

हाई-क्वालिटी वर्क फोर्स तैयार हो
पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में देश की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि उसने आने वाले वर्षों में अपने जनसांख्यिकीय लाभांश का कितना अच्छा उपयोग किया। पीएम मोदी ने कहा कि हम इस मौके का इस्तेमाल कर के हाई-क्वालिटी वर्क फोर्स तैयार कर सकते हैं और अनेक अवसरों को लाभ ले सकते हैं। पीएम ने इस दौरान बताया कि केंद्र सरकार ने देश के श्रमिकों को कई तरह की सामाजिक-सुरक्षा योजना की सिक्योरिटी दी है। इनमें प्रधानमंत्री श्रम- योगी मनधान योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed