Pariksha Pe Charcha 2022: एक अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा, जानें क्या होगा इस बार खास
Pariksha Pe Charcha 2022: इस साल बहुचर्चित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए 15 लाख से अधिक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने अपना पंजीयन कराया है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में करीब एक हजार छात्र पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
विस्तार
Pariksha Pe Charcha 2022: इस साल एक अप्रैल का दिन छात्रों के लिए बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन छात्रों के साथ बहुचर्चित परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं। शिक्षा मंत्रालय की तैयारी को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम बीते सालों से ज्यादा रोचक होने जा रहा है। छात्र डेढ़ घंटे की अवधि में पीएम मोदी से 20 सवाल पूछेंगे। ये सभी सवाल अलग-अलग विषयों पर केंद्रित होंगे।
Pariksha Pe Charcha 2022: राजभवन में होगा प्रसारण
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस हफ्ते कार्यक्रम के तैयारियों की जानकारी जारी की थी। उन्होंने सभी राज्यों, उनके राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को कार्यक्रम से जुड़ने का अनुरोध किया है। जानकारी के अनुसार परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण संबंधित राज्य के राजभवनों में किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण सभी राज्यों में होगा ताकि बड़ी संख्या में देशभर के छात्र कार्यक्रम से जुड़ सकें।
Pariksha Pe Charcha 2022: 28 देशों से जुड़ेंगे लोग
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के आयोजन का लाइव प्रसारण कुल 28 देशों में किया जाएगा। यह ऐसे देश हैं जहां भारतीय समुदाय के लोगों की अच्छी खासी संख्या है। संबंधित देशों के दूतावास से माध्यम से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
Pariksha Pe Charcha 2022: 15 लाख से अधिक पंजीयन हुए
इस साल बहुचर्चित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए 15 लाख से अधिक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने अपना पंजीयन कराया है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में करीब एक हजार छात्र पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में जुड़ेंगे। वहीं, अन्य लाइव प्रसारण का हिस्सा होंगे। पीएम मोदी छात्रों को परीक्षा के जरूरी टिप्स देंगे और अपने विचार साझा करेंगे। पीएम मोदी ने भी सभी से इस कार्यक्रम में जुड़ने की अपील की है।
कमेंट
कमेंट X