फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi interacts with education minister and directors of IITs, IISc

कॉन्फ्रेंस: प्रधानमंत्री ने शिक्षा मंत्री के साथ की बैठक, आईआईटी व आईआईएससी के निदेशकों से भी की चर्चा

Thu, 08 Jul 2021 03:59 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 08 Jul 2021 03:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नवनियुक्त शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के निदेशक के साथ बैठक की है।

विज्ञापन
PM Modi interacts with education minister and directors of IITs, IISc
वीडियो कॉन्फ्रेंस - फोटो : ANI

विस्तार

बुधवार को कैबिनेट विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नवनियुक्त शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान संस्थान आने वाले दशक को भारत का प्रोद्यौगिकी दशक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बता दें कि इस वीडियो काॅन्फ्रेंस में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे, मद्रास व कानपुर और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु जैसे प्रमुख तकनीकी संस्थानों के निदेशक व वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

अवसर प्रदान करने वाली शिक्षा प्रणाली अपनाने पर जोर
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने महामारी के दौरान त्वरित प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करने वाले युवा नवप्रवर्तकों की सराहना की है। पीएम ने समय के साथ-साथ बदलने और विद्यार्थियों की जरूरत के हिसाब से सीखने के अवसर प्रदान करने वाली शिक्षा प्रणाली को अपनाने पर भी जोर दिया है।

नीट की घोषणा करने का किया अनुरोध
प्रधान की नए शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति के ठीक बाद, अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीट यूजी 2021 की तारीख और इसके आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। छात्रों ने मंत्री से नीट 2021 के संबंध में जल्द से जल्द निर्णय की घोषणा करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

जुलाई और अगस्त में होंगे दोनों सत्र
गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को जेईई (मुख्य) अप्रैल और मई सत्र 2021 के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की। जेईई मेन 2021 का अप्रैल सत्र 20-25 जुलाई से आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन 2021 (मई सत्र) का चौथा और अंतिम सत्र 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। उन अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खोल दी गई है जो पहले परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed