फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PGIMER Chandigarh Result 2022 Postgraduate Institute of Medical Education and Research exam result is going to be release today on 6 december, know how to download it 

PGIMER Chandigarh Result 2022 : आज जारी होंगे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ प्रवेश परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक करें

Mon, 06 Dec 2021 11:05 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 06 Dec 2021 11:05 AM IST
सार

PGIMER Chandigarh Result 2022 : पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 26 नवंबर 2021 को आयोजित हुई परीक्षा के परिणाम 6 दिसंबर 2021 को जारी होंगे। इस आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाकर मिलेगी जानकारी।

विज्ञापन
PGIMER Chandigarh Result 2022 Postgraduate Institute of Medical Education and Research exam result is going to be release today on 6 december, know how to download it 
PGIMER Chandigarh Result 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) चंडीगढ़ की प्रवेश परीक्षा के परिणाम 6 दिसंबर 2021 को जारी होंगे। पीजीआईएमईआर 2022 के सत्र के लिए 26 नवंबर 2021 को परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसे ऑनलाइन माध्यम से कराया गया था। इस वेबसाइट pgimer.edu.in पर छात्र अपने परिणाम को देख सकते हैं। एमएससी, एमएससी एमएलटी (मेडिकल लैब तकनीक) , व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा (ओएचएस), फैलोशिप, पोस्टडॉक्टोरल फैलोशिप और पीएचडी कोर्स के परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्र वेबसाइट पर अपने परिणामों को लॉग इन करके देख सकते हैं। संस्थान के शैक्षणिक अनुभाग में नतीजे जानने के लिए ना आएं। प्रत्येक छात्र को नतीजे अलग-अलग नहीं बताएं जाएंगे।

विज्ञापन


ऐसे चेक कर सकेंगे अपने पीजीआईएमईआर 2022 परीक्षा के परिणाम 

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद छात्रों की सूचना के अनुभाग में जाएं।
3. जब नतीजों की घोषणा हो जाएं, तब विभिन्न कोर्स के पीजीएमआईआर नतीजों को डाउनलोड कर लें।
4. उपलब्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों की स्क्रीन पर लॉग इन पेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।
5. इसके बाद अपनी सूचनाओं जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड भर कर अपना लॉग इन करें।
6. इसके बाद आपको दिए गए अक्षरों को लिखकर, लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
7. आप अपने परिणाम के पेज पर पहुंच जाएंगे।

परीक्षा में चयन के लिए न्यूनतम कट ऑफ तैयार की गई है 
प्रत्येक कोर्स की मेरिट सूची अलग तरह से तैयार की गई है। एमएससी और एमएससी एमएलटी पाठ्यक्रम में चयनित होने के लिए छात्रों को न्यूनतम कट ऑफ  प्राप्त करना होगा। वहीं ओएचसी कोर्स के लिए उम्मीदवारों के पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी। काउंसलिंग व प्रवेश के छात्रों को न्यूनतम कटऑफ फीसद अंक लाने होंगे। फैलोशिप और पोस्टडॉक्टोरल फैलोशिप के लिए थ्योरी की परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी।
विज्ञापन


वहीं पीएचडी कोर्स के लिए योग्यता परीक्षण और विशेषता-विशिष्ट सिद्धांत परीक्षण (संयुक्त) में न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार होगी। एमएससी, एमएससी एमएलटी कोर्स में प्रवेश के जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों की न्यूनतम कट ऑफ 50 फीसद है। वहीं, ओएचएस कोर्स में जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों की 55 पर्सेंटाइल न्यूनतम कटऑफ निर्धारित की गई है। पीएचडी कोर्स में जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40 अंक न्यूनतम कट ऑफ के लिए तैयार किए गए हैं। वहीं, फैलोशिप और पोस्टडॉक्टोरल फैलोशिप का चुनाव संस्थान की चयन समिति साक्षात्कार के माध्यम से करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed