फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pariksha Pe Charcha Episode 3 Updates Technical Guruji-Radhika Gupta to Talk About Technology Details in Hindi

Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा का तीसरा एपिसोड, टेक्निकल गुरुजी-राधिका गुप्ता ने दिए अहम टिप्स

Thu, 13 Feb 2025 10:36 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 13 Feb 2025 10:36 AM IST
सार

Pariksha Pe Charcha Episode 3: परीक्षा पे चर्चा का तीसरा एपिसोड आज सुबह 10 बजे प्रसारित हुआ। इस एपिसोड में टेक्निकल गुरुजी यानी गौरव चौधरी और राधिका गुप्ता ने छात्रों को परीक्षा के दौरान गैजेट की भूमिका, समय प्रबंधन और पढ़ाई के दौरान टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में अहम टिप्स दी।

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha Episode 3 Updates Technical Guruji-Radhika Gupta to Talk About Technology Details in Hindi
Pariksha Pe Charcha Day 3 - फोटो : @NarendraModi

विस्तार

Pariksha Pe Charcha Episode 3: परीक्षा पे चर्चा का तीसरा एपिसोड आज सुबह 10 बजे प्रसारित हुआ। इस एपिसोड में टेक्निकल गुरुजी यानी गौरव चौधरी और राधिका गुप्ता ने छात्रों को परीक्षा के दौरान गैजेट की भूमिका, समय प्रबंधन और पढ़ाई के दौरान टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में अहम टिप्स दी। इसके साथ ही इस सत्र में वे छात्रों के साथ दो अहम विषयों - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और वित्त पर भी चर्चा की और इन दोनों के शिक्षा तथा करियर में बढ़ती भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। 
विज्ञापन


परीक्षा पे चर्चा 2025 एपिसोड 3 में शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल,  पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल, दूरदर्शन चैनल और रेडियो चैनल - ऑल रेडियो इंडिया एफएम चैनल, ऑल रेडियो इंडिया एफएम चैनल पर लाइव प्रसारण सहित सभी प्लेटफार्मों पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


और भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha Live: परीक्षा से पहले तनाव से कैसे बचें? प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को दिया खास मंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छात्र ने सवाल किया कि AI को कक्षाओं में किस प्रकार से एकीकृत किया जा सकता है ताकि यह शिक्षकों की मदद करे, बिना मानव संपर्क को बदले? इस सवाल का जवाब देते हुए राधिका गुप्ता ने कहा, "मुझे लगता है कि एक शिक्षक का रोल ज्ञान और अनुभव प्रदान करना है। उदाहरण के तौर पर, अगर एक अंग्रेजी शिक्षक आपको कुछ सही तरीके से लिखने की जानकारी देना चाहते हैं, तो वे AI का उपयोग करके क्लास में कुछ अच्छे उदाहरण दिखा सकते हैं।

यदि शिक्षक आपको यह सिखाना चाहते हैं कि कैसे विश्लेषण करें, तो वे किसी संघर्ष के उदाहरण के माध्यम से जैसे दो देशों के बीच युद्ध, AI की मदद से प्रत्येक देश के दृष्टिकोण को दिखा सकते हैं। यह AI का अच्छा उपयोग है। शिक्षक गाइड की भूमिका निभाता है और दिशा-निर्देश देता है, जबकि AI सहायक के रूप में काम करता है।"

टेक्नोलॉजी का सही उपयोग क्या है?  

तीसरे एपिसोड के दौरान होस्ट ने टेक्निकल गुरुजी के नाम से मशहूर यूट्यूबर गौरव चौधरी से सवाल पूछा कि "टेक्नोलॉजी का सही उपयोग क्या है?" इस पर गौरव चौधरी ने जवाब दिया, "हमें पूरी तरह से टेक्नोलॉजी पर निर्भर नहीं होना चाहिए। यह हमारी मदद कर सकती है, लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि हर समय और हर स्थिति में हमें खुद की सोच और समझ का भी इस्तेमाल करना चाहिए।"

टेक्निकल गुरुजी ने कहा कि टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी आसान बना दी है। समय के साथ हमारी निर्भरता तकनीक पर बढ़ती गई है। मुझे निजी तौर पर यह बात पसंद नहीं है, AI हमारी रचनात्मकता को प्रभावित कर रहा है। हमें वास्तविकता में जीवन का आनंद लेने के लिए तकनीक को किनारे कर देना चाहिए।

गौरव चौधरी ने बताया AI से जुड़े खेल खेलने का तरीका  

इस एपिसोड में गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) ने छात्रों को AI से जुड़े खेलों के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया कि वे घर पर भी AI का उपयोग करके अपने समय का सदुपयोग कर सकते हैं। गौरव ने बताया कि वे AI को विभिन्न प्रकार के निर्देश दे सकते हैं और इससे वे न केवल मनोरंजन कर सकते हैं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया को भी मजेदार बना सकते हैं।

परीक्षा के तनाव को कैसे प्रबंधित करें?  

गौरव चौधरी ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा, "छात्रों को अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने के लिए एक टू-डू लिस्ट बनानी चाहिए और अपनी प्रगति पर ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, कभी-कभी मनोरंजन के लिए तकनीक का उपयोग करना भी जरूरी है।"

पाठ्यक्रम को छोटे हिस्सों में विभाजित करें- राधिका का सुझाव  

राधिका गुप्ता ने छात्रों को सलाह दी कि वे यदि किसी बड़े विषय या पाठ्यक्रम का सामना कर रहे हैं, तो उसे छोटे मॉड्यूल में विभाजित करें, ताकि उसे आसानी से समझा और याद किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि "अगर आपके पास गणित या इतिहास जैसे बड़े पाठ्यक्रम हैं, तो तकनीक का उपयोग करके उन्हें छोटे हिस्सों में बांट सकते हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि आजकल के बच्चे अत्यधिक भाग्यशाली हैं, क्योंकि वे तकनीक का उपयोग कर के अपनी पढ़ाई को अधिक प्रभावी बना सकते हैं, जबकि हम पहले बिना तकनीक के बहुत मेहनत करते थे।

छात्रों का अनुभव और सिखे गए पाठ  

होस्ट ने छात्रों से एक शब्द में यह बताने के लिए कहा कि उन्होंने इस सत्र से क्या सीखा। एक छात्र ने कहा, "हमने सीखा कि हमें अच्छी नींद लेनी चाहिए।" दूसरे छात्र ने कहा, "मैंने सीखा कि तकनीक को जीवन के सभी क्षेत्रों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।" वहीं, एक अन्य छात्र ने कहा, "मैंने सीखा कि AI के अपने फायदे और नुकसान होते हैं," और एक छात्र ने यह कहा, "हमने सीखा कि हमें अपने फैसले खुद लेने चाहिए।"

परीक्षा पे चर्चा के दो एपिसोड पूरे

पहले एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर नर्सरी में छात्रों के साथ संवाद किया। वहीं, दूसरे एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने छात्रों के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

यहां देखें पूरा एपिसोड

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed