{"_id":"5efdb27b5f67a519c03fd1b4","slug":"panjab-university-admissions-start-from-this-date-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में लेना चाहते हैं प्रवेश, जारी हुई एडमिशन तिथि","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में लेना चाहते हैं प्रवेश, जारी हुई एडमिशन तिथि
Thu, 02 Jul 2020 03:40 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 02 Jul 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी नए शैक्षिणक सत्र के लिए ऑनलाइन फार्म 8 जुलाई के बाद भरना शुरू हो जाएंगे। बता दें कि यूजी और पीजी कक्षाओं के अलावा डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए भी फार्म भरे जाएंगे। पीयू में प्रवेश नामचीन विभागों मेेें प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे।
मुख्य जानकारी-
विज्ञापन
मुख्य जानकारी-
- पीयू का चालू शैक्षणिक सत्र अभी खत्म नहीं हुआ है। परीक्षाओं को लेकर निर्णय फाइनल नहीं हुआ है।
- परीक्षाएं होंगी या छात्र प्रमोट किए जाएंगे, इस पर यूजीसी की गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। इसके कारण पीयू नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी नहीं कर पा रहा था।
- निजी विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी गई।
- इसके कारण छात्र उन विश्वविद्यालयों की ओर खींचे चले जा रहे थे। इसी बीच पीयू ने भी आठ जुलाई से ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।
- प्रॉस्पेक्टस भी 8 जुलाई से डाउनलोड हो सकेगा। इसकी तैयारी पीयू कर रहा है। आवेदनों की जांच के लिए कमेटियां बनाई जाएंगी।
- इसके अलावा साइंस के विभागों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही होंगे। होटल मैनेजमेंट, यूबीएस, यूआईईटी भी प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिले करेंगे।
- यूबीएस विभाग उन विद्यार्थियों को एडमिशन देता है जो मैनेजमेंट की टॉप परीक्षा से उत्तीर्ण होते हैं। सबसे अधिक दिक्कतें पीयू के सामने प्रवेश परीक्षा कराने की आएगी।
- कुछ लोगों का कहना है कि पीयू को एक जुलाई से प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन शुरू करनी चाहिए थी। आठ जुलाई यानी आठ दिन में विद्यार्थी दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन कर चुके होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X