फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Over 50% Indian HEIs Use Generative AI, 60% Allow Students to Use AI Tools: EY–FICCI Report

Report: भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में बढ़ रहा AI का इस्तेमाल; 60% दे रहे छात्रों को भी यूज करने की अनुमति

Tue, 07 Oct 2025 05:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 05:58 PM IST
सार

EY-FICCI Report: एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 50% से अधिक भारतीय विश्वविद्यालय जेनरेटिव एआई से लर्निंग सामग्री बना रहे हैं और 60% संस्थान छात्रों को एआई टूल्स के उपयोग की अनुमति दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Over 50% Indian HEIs Use Generative AI, 60% Allow Students to Use AI Tools: EY–FICCI Report
सांकेतिक तस्वीर( AI photo) - फोटो : freepik

विस्तार

EY-FICCI Report: भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। अर्न्स्ट एंड यंग-पार्थेनन (Ernst & Young-Parthenon) और फिक्की (FICCI) की नई रिपोर्ट के अनुसार, देश के 50% से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान जेनरेटिव एआई का इस्तेमाल शिक्षण सामग्री तैयार करने में कर रहे हैं, जबकि 60% संस्थान छात्रों को एआई टूल्स के उपयोग की अनुमति दे रहे हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट में ये बातें आईं सामने

इस रिपोर्ट का शीर्षक है- “Future-Ready Campuses: Unlocking the Power of AI in Higher Education”। यह अध्ययन भारत के 30 प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों पर आधारित है, जिसमें एआई के उपयोग, नीतियों, पाठ्यक्रम नवाचार और फैकल्टी डेवलपमेंट की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। रिपोर्ट में पाया गया कि-

  • 56% संस्थान पहले से ही एआई-संबंधी नीतियां लागू कर चुके हैं।
  • 40% संस्थान एआई-आधारित ट्यूटरिंग सिस्टम और चैटबॉट्स का उपयोग कर रहे हैं।
  • 39% ने एडेप्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं।
  • 38% संस्थान स्वचालित ग्रेडिंग (Automated Grading) के लिए एआई का उपयोग कर रहे हैं।


रिपोर्ट कहती है, "कम से कम 60% संस्थान छात्रों को एआई टूल्स के उपयोग की अनुमति दे रहे हैं। यह दर्शाता है कि एआई अब पाठ्यक्रम डिजाइन, मूल्यांकन प्रणाली और शिक्षण रणनीतियों का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई के प्रमुख उपयोग

रिपोर्ट में बताया गया है कि शिक्षण और अधिगम के क्षेत्र में एआई का उपयोग इन प्रमुख कार्यों में किया जा रहा है -

  • एडेप्टिव ट्यूटरिंग और पर्सनलाइज्ड लर्निंग सिस्टम
  • ऑटोमेटेड ग्रेडिंग और प्लेजरिज्म डिटेक्शन
  • करिकुलम डिजाइन और करियर गाइडेंस
  • एआई-पावर्ड चैटबॉट्स और कंटेंट जनरेशन टूल्स
विज्ञापन

डेटा सुरक्षा पर चिंता

रिपोर्ट ने यह भी चेताया कि एआई टूल्स का उपयोग डेटा गवर्नेंस और गोपनीयता से जुड़ी गंभीर चिंताएं भी पैदा करता है। कई प्लेटफॉर्म छात्रों की सबमिशन, एंगेजमेंट पैटर्न या बायोमेट्रिक जानकारी पर निर्भर करते हैं, जिससे गोपनीयता भंग होने और डेटा लीक का खतरा बढ़ता है।

रिपोर्ट के अनुसार, "इन जोखिमों से निपटने के लिए संस्थानों को मजबूत डेटा प्रोटेक्शन नीतियां, तकनीकी सेवा प्रदाताओं के साथ स्पष्ट अनुबंध और केंद्रीकृत निगरानी व्यवस्था अपनानी चाहिए।"

एआई साक्षरता की आवश्यकता

रिपोर्ट में यह सिफारिश की गई है कि सभी पाठ्यक्रमों में ‘एआई साक्षरता (AI Literacy)’ को शामिल किया जाए, ताकि प्रत्येक छात्र बुनियादी एआई सिद्धांतों, डिजिटल कौशल, नैतिक पहलुओं और व्यावहारिक अनुप्रयोगों को समझ सके।

STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) विषयों में छात्रों को मशीन लर्निंग, नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और रोबोटिक्स जैसी उन्नत एआई अवधारणाओं को भी सिखाया जाना चाहिए, ताकि वे तकनीकी विशेषज्ञता हासिल कर सकें।

भारत के लिए आगे का रास्ता

EY-FICCI रिपोर्ट की पार्टनर अवंतिका तोमर के अनुसार, "AI की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए भारत को प्रयोगों से आगे बढ़कर एआई टूल्स को शिक्षण और संचालन के हर स्तर पर शामिल करना होगा। साथ ही मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी प्रशिक्षण और गवर्नेंस फ्रेमवर्क विकसित करने की आवश्यकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed