फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Over 34,000 Odisha schools lack toilet and drinking water facilities

ओडिशा: 90 स्कूलों में ब्लैकबोर्ड और 34 हजार में नहीं है शौचालय

Thu, 27 Feb 2020 07:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 27 Feb 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Over 34,000 Odisha schools lack toilet and drinking water facilities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। यहां बच्चों के लिए पीने का पानी से लेकर ब्लैकबोर्ड और शौचालय तक नहीं है। खुद सूबे के शिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने यह जानकारी दी है। यहां के कई स्कूलों में बच्चों के लिए पुस्तकालय की सुविधा और बिजली तक नहीं है।

विज्ञापन


ओडिशा के 90 स्कूलों में ब्लैकबोर्ड नहीं है।34,394 स्कूल ऐसे हैं जहां विद्यार्थियों के लिए टॉयलेट और पीने का स्वच्छ पानी तक नहीं है। यह आंकड़ा पिछले साल मार्च तक का है। बुधवार को राज्य की विधानसभा में इस बात की जानकारी दी गई। इतना ही नहीं, यहां के 35,769 स्कूलों में 2018 -19 के वित्तिय वर्ष तक बिजली तक नहीं थी। सूबे के शिक्षा मंत्री ने एक सवाल के जवाब में ये सारी जानकारी दी है।

विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि सूबे के 37,645 स्कूलों में बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड तक नहीं है। 2,451 स्कूलों में पुस्तकालय की सुविधा और 16,368 स्कूलों में दीवार तक नहीं है। इतना ही नहीं, ओडिशा की शिक्षा व्यवस्था इससे भी बदतर है।

शिक्षा मंत्री ने एक सवाल के जवाब में बताया कि सूबे के 51,434 माध्यमिक,उच्च प्राथमिक और हाई स्कूल में पीने के स्वच्छ पानी की सुविधा है। उन्होंने कहा कि यहां माध्यमिक स्कूल में सालाना ड्रापआउट का औसत 5.42 फीसदी और उच्च माध्यमिक स्कूलों से ड्रापआउट का औसत 6.93 फीसदी है। यह आंकड़ा साल 2018-2019 का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed