फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Over 1.77 lakh women candidates apply for entry into National Defence Academy, Women made up nearly a third of NDA applicants this year

NDA 2021: इस साल 1.77 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन, अब सशस्त्र सेना में होंगी शामिल

Tue, 14 Dec 2021 05:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 14 Dec 2021 05:10 PM IST
सार

Women Candidates in NDA 2021: इस साल पहली बार महिलाओं को एनडीए की परीक्षा देने का मौका दिया गया था। जिसके बाद 1,77,654 से भी ज्यादा महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
Over 1.77 lakh women candidates apply for entry into National Defence Academy, Women made up nearly a third of NDA applicants this year
NDA 2021 - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश के लिए महिला उम्मीदवारों से 1.77 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को संसद में दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा, "प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या 5,75,856 है। इनमें से 1,77,654 महिलाएं हैं। महिला उम्मीदवारों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा और सुविधाएं मौजूद हैं।"

विज्ञापन

शारीरिक मानकों को जल्द दिया जाएगा अंतिम रूप

बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में डॉ अमर पटनायक द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है। मंत्री ने कहा कि 2021 राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाली महिला आवेदकों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं था। यूपीएससी अधिसूचना में चिकित्सा मानकों को अधिसूचित किया गया है। प्रशिक्षण शुरू होने से पहले शारीरिक मानकों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में लैंगिग समानता

इस साल सितंबर में, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एनडीए 2021 में ही महिला उम्मीदवारों को परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी। हालांकि सेना और केंद्र सरकार इस साल एनडीए में महिला उम्मीदवारों की उपस्थिति के सख्त खिलाफ थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद उन्हें महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी। बता दें कि इससे पहले भी कोर्ट ने महिलाओं के हितों और लैंगिग समानता को देखते हुए एक और ऐतिहासिक फैसला दिया था। जिसके बाद भारतीय सेना ने फरवरी 2020 से 577 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया है, जिसने महिला अधिकारियों को भी अपनी इकाइयों की कमान के लिए योग्य बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed