{"_id":"5e5a3fc28ebc3ef3f4509fc6","slug":"online-registration-for-phd-and-openmat-mba-entrance-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU Admissions 2020: एमबीए और पीएचडी प्रोग्राम में करें ऑनलाइन आवेदन, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IGNOU Admissions 2020: एमबीए और पीएचडी प्रोग्राम में करें ऑनलाइन आवेदन, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
Sat, 29 Feb 2020 04:18 PM IST
Trainee Trainee
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 29 Feb 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
इग्नू
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IGNOU Admissions: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University- IGNOU) 2020-21 सेशन के लिए एमबीए और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो गई है। इन प्रोग्राम में एड़मिशन लेने के लिए छात्र इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इग्नू एडमीशन 2020-21: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में एमबीए और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन प्रक्रिया को संभाल रही है। आवेदन प्रक्रिया आज 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignouexams.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2020 है। पहली सूची के अनुसार, एमबीए (OPENMAT) और बीएड के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होनी थी।
विज्ञापन
इग्नू में एडमिशन के लिए 29 अप्रैल को एक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी और परिणाम 8 मई को घोषित किये जाएगें। परीक्षा कार्यक्रमों का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाएगा लेकिन सीटों के आवंटन की जिम्मेदारी इग्नू के पास होगी। छात्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आवश्यक निर्देशों को पढ़ें।
विज्ञापन
इग्नू एडमीशन 2020-21: इग्नू के एमबीए और पीएचडी प्रोग्राम में एडमीशन के लिए छात्र ऐसे करें आवेदन-
1) इग्नू के पीएचडी (PhD) प्रोग्राम में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक करें
2) इग्नू के एमबीए (OPENMAT) प्रोग्राम में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक करें
3) होमपेज पर उपलब्ध इग्नू एडमिशन लिंक 2020 पर क्लिक करें
4) एक नया पेज खुलेगा जहां छात्र नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
5) रजिस्ट्रशन करें और एक आईडी और पासवर्ड बनाएं
6) अब इस रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन फॉर्म भरें
7) छात्र आवेदन फॉर्म पर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
8) उम्मीदवार अन्य संदर्भों के लिए पीडीएफ का प्रिंट आउट निकलवाएं
इग्नू प्रवेश शुल्क- उम्मीदवारों को एमबीए (OPENMAT) के लिए 800 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। पीएचडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 800 रुपये है।
कमेंट
कमेंट X