फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Online courses and distance learning by higher educational institute grant by ugc and aicte

आपदा में अवसर: यूजीसी ने तैयार की नई योजना, एआईसीटीई ने दी ऑनलाइन शिक्षा की अनुमति

Sun, 25 Apr 2021 02:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 25 Apr 2021 02:29 PM IST
सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने ऑनलाइन क्लासेस और दूरस्थ शिक्षा के लिए तैयार की गई योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Online courses and distance learning by higher educational institute grant by ugc and aicte
ऑनलाइन कोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालातों को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ऑनलाइन क्लासेस के संबंध में योजना तैयार की है। वहीं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने बड़ी संख्या में विभिन्न कोर्सेस को ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा के जरिए पढ़ाने की अनुमति प्रदान की है। इसमें कंप्यूटर एप्लीकेशन, डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि विषय शामिल हैं।   

विज्ञापन


नैक और एनबीए की रैंकिंग के आधार पर ही दी जाएगी यह सुविधा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑनलाइन क्लासेस या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा करने की सुविधा केवल उन्हीं विश्वविद्यालयों को दी जाएगी, जो गुणवत्ता के तय मानक को पूरा करेंगे। वहीं यूजीसी ने भी सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से गुणवत्ता के मानकों के आधार पर ऑनलाइन और दूरस्थ माध्यमों से पढ़ाई को शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी है। बता दें संस्थानों की गुणवत्ता के मानक राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) और एनबीए (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडेशन) की रैंकिंग पर आधारित है।
विज्ञापन


अब दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ सकेंगे तकनीकी कोर्सेस
खास बात यह है कि तकनीकी कोर्सेस को भी ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ाने की अनुमति मिल गई है। अब छात्र अपनी पसंद के विषयों और पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि कोरोना संकट के चलते यूजीसी और एआईसीटीई ने यह पहल की है। साथ ही सरकार भी ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने पर अपना पूरा जोर लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed