फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Online and distance mode degree is not valid in 18 programs including engineering-medical UGC guidelines

UGC: इंजीनियरिंग-मेडिकल समेत 18 प्रोग्राम में ऑनलाइन-दूरस्थ मोड की डिग्री मान्य नहीं, PHD के लिए भी निर्देश

Fri, 22 Mar 2024 06:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Mar 2024 06:27 AM IST
सार

इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, पैरा मेडिकल, डेंटल, एग्रीकल्चर, फार्मेसी, नर्सिंग, ऑक्यूपेशनल थेरेपी एंड अदर पैरा मेडिकल डिस्पिलीन , आर्किटेक्चर, हॉर्टिकल्चर,कैटरिंग, एविएशन, विजुअल ऑर्ट एंड स्पोर्ट्स, एयरक्रॉफ्ट मेंटीनेस, कैटरिंग टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट, पाकशास्त्र, भौतिक चिकित्सा की पढ़ाई ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग माध्यम से नहीं हो सकती है।

विज्ञापन
Online and distance mode degree is not valid in 18 programs including engineering-medical UGC guidelines
UGC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंजीनियरिंग, मेडिकल समेत 18 प्रोग्राम में ऑनलाइन डिग्री और दूरस्थ शिक्षा मोड माध्यम से की गई पढ़ाई की डिग्री मान्य नहीं है। इसके अलावा किसी भी पीएचडी प्रोग्राम की पढ़ाई भी ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा मोड से नहीं कराई जा सकती है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों के नाम सार्वजनिक सूचना जारी की है।

विज्ञापन

सूचना में ऑनलाइन डिग्री और डिस्टेंस लर्निंग मोड से डिग्री की मान्यता को लेकर जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है कि स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग मोड के माध्यम से नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन

छात्रों को विश्वविद्यालय, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिला लेने से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर संबंधित संस्थान, कोर्स और प्रोग्राम की मान्यता जांच लेनी चाहिए। इसके अलावा वे संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर भी कोर्स और प्रोग्राम की मान्यता की जांच कर सकते हैं। वे यूजीसी से ईमेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों पर लगाई गई है रोक
इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, पैरा मेडिकल, डेंटल, एग्रीकल्चर, फार्मेसी, नर्सिंग, ऑक्यूपेशनल थेरेपी एंड अदर पैरा मेडिकल डिस्पिलीन , आर्किटेक्चर, हॉर्टिकल्चर,कैटरिंग, एविएशन, विजुअल ऑर्ट एंड स्पोर्ट्स, एयरक्रॉफ्ट मेंटीनेस, कैटरिंग टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट, पाकशास्त्र, भौतिक चिकित्सा की पढ़ाई ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग माध्यम से नहीं हो सकती है। इसके अलावा स्नातक और स्नातकोत्तर में योग, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट प्रोग्राम की ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई पर भी रोक लगाई गई है।

इन विश्वविद्यालयों के डिग्री प्रोग्राम पर रोक
यूजीसी ने नियमों का उल्लंघन करने पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए महाराष्ट्र के नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन डिग्री, आंध्र प्रदेश के श्री वैकेंटेश्वरा यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु की पेरियार यूनिवर्सिटी के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से पढ़ाई पर प्रतिबंध लगा दिया है।

भ्रामक जानकारी देने पर रद्द होगी मान्यता
यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को सभी डिग्री प्रोग्राम, कोर्स माध्यम (रेगुलर, ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस) की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी विश्वविद्यालयों को इसकी सूचना यूजीसी को भेजनी होगी। यदि कोई विवि नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलार्फ जुर्माना,मान्यता रद्द  और कोर्स पर रोक लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed