{"_id":"61a17e402b3bb114963b6381","slug":"omr-sheets-will-be-sent-by-speed-post-to-the-examination-centers-for-the-cbse-term-1-exam-of-12th","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा: ओएमआर शीट स्पीड पोस्ट से भेजी जाएंगी, मुख्य विषयों की परीक्षाएं एक दिसंबर से होगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा: ओएमआर शीट स्पीड पोस्ट से भेजी जाएंगी, मुख्य विषयों की परीक्षाएं एक दिसंबर से होगी
Sat, 27 Nov 2021 06:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 27 Nov 2021 06:09 AM IST
सार
कूरियर और स्पीड पोस्ट से भेजे जाने वाली ओएमआर शीट पहले से ही भरी होगी। उसमेें छात्रों को प्रश्न पत्र का कोड भरना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की एक दिसंबर से शुरू होने वाली बारहवीं की टर्म-1 की परीक्षा के लिए परीक्षा सेंटरों पर ओएमआर शीट स्पीड पोस्ट से भेजी जाएंगी। इसके लिए बोर्ड कूरियर का सहारा भी लेगा।
विज्ञापन
परीक्षा के सिस्टम को फुल प्रूफ बनाने के लिए बोर्ड ऐसा करने जा रहा है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो। हालांकि दसवीं की शेष परीक्षाओं के लिए परीक्षा सेंटरों को ओएमआर शीट को डाउनलोड करके प्रिंट करना होगा।
विज्ञापन
सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं कक्षाओं के लिए पचास फीसदी पाठ्यक्रम के आधार पर माइनर विषयों की टर्म-1 की परीक्षा जारी है। बारहवीं के मुख्य विषयों की परीक्षाओं की शुरुआत एक दिसंबर से और दसवीं के मुख्य विषयों की शुरुआत 30 नवंबर से होनी है। बोर्ड ने परीक्षा सेंटर अधीक्षकों को टर्म-1 की ओएमआर शीट के संबंध में जानकारी भेजी है।
विज्ञापन
कूरियर और स्पीड पोस्ट से भेजे जाने वाली ओएमआर शीट पहले से ही भरी होगी। उसमेें छात्रों को प्रश्न पत्र का कोड भरना होगा। सेंटरों को ओएमआर शीट प्राप्त होने के बाद उसमें दिए गए विवरण के अनुसार उसकी जांच करनी होगी और परीक्षा के दिन के लिए सुरक्षित रखना होगा। माइनर विषयों के लिए परीक्षा केंद्रों को ओएमआर को डाउनलोड करना होगा, जैसे अभी वर्तमान में उन्होंने डाउनलोड किया है।
कमेंट
कमेंट X