OJEE Results 2024: ओडिशा जेईई परीक्षा के नतीजे जारी, डाउनलोड करें रैंक कार्ड; यहां देखें टॉपर्स के नाम
OJEE Results 2024: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा समिति ने ओजेईई परीक्षा के परिमाण घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। समिति ने टॉपर लिस्ट भी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिल्टू मंडल ने किया बीटेक में टॉप
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार बिल्टू मंडल ने इस साल लेटरल एंट्री (LE) बीटेक परीक्षा में टॉप किया है। OJEE परीक्षा 2024 के लिए कुल 65,472 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 56,047 छात्रों ने परीक्षा दी। OJEE 2024 में कुल उपस्थिति 85.25 प्रतिशत दर्ज की गई। 56,000 उम्मीदवारों को रैंक आवंटित की गई है।
आवेदकों को ओजेईई परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीटेक, बीफार्मा, बीएससी, एमबीए, एमसीए, एकीकृत एमबीए, बीसीएटी, एमफार्मा, एमआर्क, एमप्लान और एमटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 6, 7, 8, 9 और 10 मई को आयोजित की गई थी।
ऐसे डाउनलोड करें रैंक कार्ड
उम्मीदवार OJEE 2024 का रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:- OJEE की आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, उम्मीदवार गतिविधि के अंतर्गत 'OJEE 2024 रैंक कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और आवेदन पासवर्ड दर्ज करें।
- सुरक्षा पिन टाइप करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- OJEE रैंक कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
- रैंक कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X