OJEE ने मेडिकल काउंसलिंग की तिथि आगे बढ़ाई, जानें मुख्य तिथियों की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन ओजेईई ने सोमवार को च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग, फर्स्ट राउंड अलॉटमेंट एंड रिपोर्टिंग की तिथि आगे बढ़ा दी है। साथ ही अपनी स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। आपको बता दें कि एमबीबीएस और बीडीएस काउंसलिंग के लिए ये लिस्ट जारी होगी। कुछ दिन पहले ओजेईई अथॉरिटी ने एक शेड्यूल जारी किया था, जिसके मुताबिक मेरिट लिस्ट 1 जुलाई, 2019 को जारी होने वाली थी पर ये अभी तक जारी नहीं हुई है।
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी एनईईटी परीक्षा को क्लीअर किया है वे ओजेईई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट की जांच कर सकते हैं। ओजेईई अथॉरिटी 24 जुलाई, 2019 को वेकेंट सीट के साथ ऑल इंडिया कोटा सीट की जानकारी भी जारी करेंगा।
Odisha NEET Merit list 2019 ऐसे कर सकते हैं अपनी लिस्ट की जांच-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ojee.nic.in पर जाना होगा।
- उसके बाद होमपेज पर मौजूद मेरिट लिस्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें और संभालकर रखें।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X