फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   OJEE Counselling 2021 Registration Process for BTech, BArch and Other Courses Begin at ojee.nic.in, know how to apply

OJEE Counselling 2021: बी.टेक, बी.आर्क और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए ojee.nic.in पर पंजीयन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Mon, 18 Oct 2021 07:59 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 18 Oct 2021 07:59 PM IST
सार

OJEE Counselling 2021: पंजीयन का पहला राउंड और विकल्प चुनने की प्रक्रिया 2 नवंबर 2021 तक चलेगी। इसके बाद 5 नवंबर को सीट अलॉटमेंट की सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
OJEE Counselling 2021 Registration Process for BTech, BArch and Other Courses Begin at ojee.nic.in, know how to apply
OJEE Counselling 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (ओजेईईबी) ने सत्र 2021 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर बी.टेक, बी.आर्क, बी.प्लान, बी,सीएटी और एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन का पहला राउंड और विकल्प चुनने की प्रक्रिया 2 नवंबर, 2021 तक चलेगी। इसके बाद 05 नवंबर को सीट अलॉटमेंट की सूची जारी की जाएगी। इस साल ओजेईईबी की काउंसलिंग प्रक्रिया कई राउंड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा बोर्ड भी इस बार काउंसलिंग के लिए एक स्पेशल राउंड आयोजित करेगा।   

विज्ञापन


ओजेईई की महत्वपूर्ण तारीखें

  • पंजीयन और विकल्प चुनने की प्रक्रिया- 17 अक्तूबर शाम 5 बजे तक।
  • मॉक सीट अलॉटमेंट-1 - 28 अक्तूबर शाम 5 बजे तक।
  • मॉक सीट अलॉटमेंट-2 - 31 अक्तूबर रात 5 बजे तक।
  • पंजीयन की आखिरी तारीख- 2 नवंबर शाम 10 बजे तक।
  • सीट अलॉटमेंट राउंड-1 का परिणाम- 5 नवंबर शाम 5 बजे ।
  • एडमिशन प्रक्रिया- 5 नवंबर से 8 नवंबर 2021 तक।
  • स्पेशल रैंक पाने वालों के लिए पंजीयन- 6 नवंबर से 11 नवंबर 2021 तक।
  • सीट अलॉटमेंट राउंड-2 का परिणाम - 14 नवंबर 2021 शाम 5 बजे।


ओजेईई 2021 काउंसलिंग के लिए कैसे आवेदन करें
ओजेईई के नोटिस के आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट के बाद एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी हगी। एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को फीस के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीदवार ओजेईई काउंसलिंग में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।   

विज्ञापन


1. आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Register for B.Arch, B.Tech, B.Plan, B.CAT and Int. M.Sc courses 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा, इसमें मांगी गई जानकारी देकर लॉग इन करें।
4. सभी जानकारी भरकर, दस्तावेजों को अपलोड कर के सबमिट पर क्लिक करें। 
5. ओजेईई काउंसलिंग के लिए पंजीयन पूरा हो जाएगा।
6. आगे की जरूरत के लिए फॉर्म की कॉपी को डाउनलोड कर के प्रिंट करवा लें। 

एडमिशन के लिए काउंसलिंग के कुल 3 राउंड का आयोजन किया जाएगा। सीटों के खाली रह जाने पर एक स्पेशल ओजेईई परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के खत्म होने के बाद अलग से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ओजेईई काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया
ओजेईई की स्पेशल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदलारों के लिए एडमिशन कमिटी के द्वारा अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया के सत्रों का आयोजन किया जाएगा। काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसमें उम्मीदवारों को अपने रैंक और अंकों के आधार पर संस्थान का चुनाव करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed