OJEE 2023 Exam Date Released: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
OJEE 2023: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
विस्तार
अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 08 से 12 मई (15 मई, 2023 को आरक्षित दिवस के रूप में) के बीच आयोजित की जानी है। सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 20 अप्रैल से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि OJEE 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया ojee.nic.in पर चल रही है। योग्य उम्मीदवार 20 मार्च, 2023 तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर OJEE 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें
कमेंट
कमेंट X