{"_id":"610d46d7f32c1c7e79246bdb","slug":"odisha-to-reopen-universities-and-colleges-or-physical-classes-from-august-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"college reopeing: ओडिशा में 16 अगस्त से फिर से खुलेंगे विश्वविद्यालय और कॉलेज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
college reopeing: ओडिशा में 16 अगस्त से फिर से खुलेंगे विश्वविद्यालय और कॉलेज
Fri, 06 Aug 2021 07:57 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:57 PM IST
सार
कोरोना महामारी के मामलों में गिरावट के बाद अब कई राज्यों में स्कूल - कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थान खोले जाने की घोषणाएं होने लगी हैं। इसी क्रम में अब ओडिशा सरकार ने भी राज्य में उच्च शिक्षा संस्थान पुन: खाेलने का एलान किया है।
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : google
विस्तार
कोरोना महामारी के मामलों में गिरावट के बाद अब कई राज्यों में स्कूल - कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थान खोले जाने की घोषणाएं होने लगी हैं। इसी क्रम में अब ओडिशा सरकार ने भी राज्य में उच्च शिक्षा संस्थान पुन: खाेलने का एलान किया है।
विज्ञापन
ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में विश्वविद्यालय और कॉलेज जो कोविड -19 महामारी के कारण बंद थे, 16 अगस्त से नियमित कक्षाओं के लिए फिर से खुल सकेंगे। प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर और पूर्व-अंतिम वर्ष के स्नातक छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। यह जानकारी उच्च शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन
Universities and Colleges (under Higher Education Dept) will open for physical classroom teaching (and for hostel accommodation) from 16.08.21 for PG First Year and UG Pre-Final Year students. Exams for PG/UG Final Year students will be held in online mode as planned earlier.
— ଉଚ୍ଚଶିକ୍ଷା ବିଭାଗ, ଓଡିଶା ସରକାର 🇮🇳 (@DHE_Odisha) August 6, 2021
विज्ञापन
ट्वीट में कहा गया है, विश्वविद्यालय और कॉलेज (उच्च शिक्षा विभाग के तहत) पीजी प्रथम वर्ष और यूजी प्री-फाइनल वर्ष के छात्रों के लिए 16.08.21 से शारीरिक कक्षा शिक्षण और आवास के लिए छात्रावास खुलेंगे। वहीं, विभाग ने कहा, पीजी / यूजी फाइनल ईयर के छात्रों के लिए परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
कोविड-19 स्थिति में सुधार के साथ, ओडिशा सरकार ने तीन शहरों – भुवनेश्वर, कटक और पुरी को छोड़कर, उन सभी जिलों में शॉपिंग मॉल, पार्क और सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की घोषणा की है, जहां कोरोना वायरस केस अपेक्षाकृत कम है।
बता दें कि पूरे ओडिशा में स्कूल तीन महीने से अधिक के अंतराल के बाद 26 जुलाई को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए फिर से खुल गए हैं। वहीं, विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार नौवीं और 11वीं कक्षा के स्कूलों को क्रमश: 16 अगस्त और 15 सितंबर से फिर से खोलने की योजना बना रही है।
कमेंट
कमेंट X